बांग्लादेश में पैसेंजर ट्रेन को मालगाड़ी ने मारी टक्कर, 15 की मौत , सैकड़ों घायल
बांग्लादेश के किशोरगंज में सोमवार को एक यात्री ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच टक्कर होने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह दुर्घटना राजधानी ढाका से लगभग 80 किलोमीटर दूर भैरब इलाके में हुई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा स्थानीय समयानुसार शाम करीब सवा चार बजे उस समय हुआ जब किशोरगंज से ढाका आ रही पैसेंजर ट्रेन को एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी।

समाचार पोर्टल बीडीन्यूज24 ने भैरब रेलवे स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा कि अब तक 15 लोगों के शव मिले हैं। कई लोग क्षतिग्रस्त डिब्बों में फंसे हुए हैं। अग्निशमन सेवा कर्मी मौके पर पहुंच चुके हैं और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।
रॉयटर्स के अनुसार, स्थानीय पुलिस अधिकारी अनवर हुसैन ने बताया कि मालगाड़ी ने एगारो सिंधुर ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी। मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को हादसे में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है।
भैरब के एक सरकारी ऑफिसर सादिकुर रहमान ने एएफपी को बताया कि हमने 15 शव बरामद किए हैं और कई घायल हैं। मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी से इनकार नहीं किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications