माली में सेना के काफिले पर हमला, सात फौजी, एक नागरिक की मौत
बामाको। माली में हुए एक बम धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में सात फौजी और एक आम ड्राइवर है। माली के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बताया है कि आतंकियों ने हमला बुधवार को उस वक्त किया जब फौजियों का काफिला सड़क से गुजर रहा था। फौजियों का ये काफिला एस्कॉर्ट मिशन पर था।

धमाका टिंबकतू और मोपती शहरों के बीच में हुआ। फौजियों के वाहन पर बम से हमला किया गया। शाम करीब चार बजे माली फौज का एक काफिला के ट्रक पर आईडी हमला हुआ और फायरिंग की गई। हमले के पीछे किसका हाथ ये अभी साफ नहीं हो पाया है।












Click it and Unblock the Notifications