हिन्दू बनना कबूल नहीं... सीमा हैदर से परिवार वालों ने तोड़ दिए रिश्ते, पाकिस्तान से पड़ोसियों ने भेजा संदेश
Pakistani Woman Seema News: पाकिस्तान से भागकर भारत पहुंची चार बच्चों की मां सीमा हैदर, जिसने अब सचिन के साथ शादी कर ली है और जो अब सचिन के नाम का सिंदूर अपनी मांगों में भरे हुआ है, उसके घरवालों की तरफ से उसके लिए एक पैगाम आया है।
सीमा के पाकिस्तानी घरवालों ने कहा है, कि वो अब वापस पाकिस्तान कभी ना आए, क्योंकि अब वो मुसलमान नहीं है। अपने प्रेमी के लिए मुस्लिम देश पाकिस्तान की रूढ़िवादी विचारधारा की जंजीरों को तोड़कर नेपाल के रास्ते चार बच्चों के साथ भारत भागी सीमा से अब उसके घरवाले नफरत करने लगे हैं।

सीमा के लिए उसके घरवालों का पैगाम
सीमा और सचिन, ऑनलाइन गेम पबजी से मिले थे और फिर एक दूसरे को दिल दे बैठे। सीमा गुलाम हैदर और सचिन मीना ने 2019 से एक दूसरे के साथ PUBG खेलना शुरू किया था और फिर धीरे धीरे उनमें प्यार हो गया।
पहले से शादीशुदी सीमा के लिए अपने प्यार को पाना आसान नहीं था। एक तो दोनों अलग अलग मजहब के थे, और उसपर सरहद की विशालकाय दीवार। एक दूसरे से 1300 किलोमीटर के फासले पर रहने वाले इस जोड़े को ना तो मजहब समझ में आया और ना ही सरहद की बंदिशें।
इसी साल मार्च महीने में नेपाल में पहली बार दोनों मिले और फिर सीमा हमेशा के लिए सचिन के साथ रहने की शपथ ले बैठी।
सचिन और सीमा हैदर में कुछ भी कॉमन नहीं था। देश और जात-पात को छोड़ भी दें, तो दोनों की उम्र में 8 सालों का फासला भी था। सीमा 30 साल की है, तो सचिन 22 साल का। उसपर से सीमा चार बच्चों की मां भी है।
लेकिन, उसके बाद भी दोनों ने एक साथ रहने की कसमें खाईं और सीमा, प्यार के लिए अपना परिवार और मुल्क छोड़कर हिन्दुस्तान चली आई। उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में दोनों रहते हैं, जहां वह एक प्रोविजन स्टोर चलाते हैं।
नेपाल के रास्ते बिना वीजा के अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में 4 जुलाई को सीमा को गिरफ्तार किया गया था, वहीं सचिन को अवैध अप्रवासियों को आश्रय देने के लिए सलाखों के पीछे डाल दिया गया।
हालाँकि वे हाल ही में जेल से रिहा हुए हैं, लेकिन सीमा पार से ख़बरें इतनी सकारात्मक नहीं हैं। भारत के साथ साथ पाकिस्तान में भी इस प्रेम कहानी की जमकर चर्चा हो रही है।
सीमा के घरवालों, पड़ोसियों और एक रिश्तेदार ने स्पष्ट शब्दों में कहा है, कि वे उसे पाकिस्तान में वापस नहीं चाहते हैं।
सीमा के घर के एक सदस्य ने कहा, कि "उसे अपने बच्चों को वापस पाकिस्तान भेज देना चाहिए। वह वहां रह सकती है। अब वह मुस्लिम भी नहीं रही।"
चार बच्चों की अशिक्षित मां और विदेश में काम करने वाले पति की पत्नी सीमा ने पाकिस्तान के बड़े पैमाने पर रूढ़िवादी समाज में सब कुछ त्यागने और एक बहुत छोटे आदमी के साथ अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का साहस कैसे किया, इसकी कहानी अभी भी उसके पड़ोस में हर किसी को हैरान कर रही हैं।
पाकिस्तान में कहां है सीमा का घर?
सीमा हैदर, जो अब खुद को सचिन की पत्नी कहती है, उसका घर गुलिस्तान-ए-जौहर के मध्य में कच्ची आबादी, भिट्टईबाद के पड़ोस में है। उसकी घर की स्थिति काफी खराब है। घर भी जर्जर है और सामने से कचरा और गंदा सा नाला बहता है।
सीमा के घर उस जगह पर है, जहां हवा में दुर्गंध फैला रहता है, हर तरफ गंदगी और कचरा फैला रहता है और चारों तरफ मक्खियां भिनभिनाती रहती हैं।
सीमा के पति गुलाम हैदर ने पाकिस्तान के एक मीडिया ऑउटलेट को फोन पर बताया, कि उसने अपनी पत्नी को 12 लाख रुपये दिए थे, लेकिन उसके घर की स्थिति देखकर उसके पति के दावे पर शक होता है।
सीमा, कराची के जिस घर में किराए पर रहती थी, उस मकान के मालिक के बेटे नूर मुहम्मद ने पाकिस्तानी मीडिया को बताया, "वह (सीमा) अपने बच्चों के साथ तीन साल तक हमारे यहां किरायेदार थी। वह अपने बच्चों के साथ अकेली रहती थी। उसके ससुर यहां से कुछ दूरी पर रहते हैं।"
आपको बता दें, कि सीमा और गुलाम हैदर ने 10 साल पहले अपने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी, लेकिन उसे फिर से प्यार हुआ और वो भागकर भारत आ गई।
कराची में उसके घर के नजदीक रहने वाले एक बुजुर्ग जमाल जखरानी ने बताया, कि "हमने उसे एक दिन टैक्सी बुलाते और अपने बच्चों के साथ बैग के साथ निकलते देखा। हमने सोचा, कि शायद वह जैकोबाबाद में अपने गांव जा रही है। लेकिन लगभग एक महीने के बाद, जब हमने टीवी चैनलों पर उसके भागने के बारे में सुना, तो हम सभी हैरान रह गए।"
जमाल, जो उसी जनजाति से हैं, जिससे सीमा और गुलाम हैदर आते हैं, उनका मानना है कि सीमा का अब भारत में रहना ही सबसे अच्छा है।
जमाल ने कहा, "अगर वह कभी वापस आने के बारे में सोचती है, तो जनजाति उसे माफ नहीं करेगी और दूसरी बात, एक हिंदू के साथ रहने के उसके फैसले ने अब सभी को नाराज कर दिया है।"
ग्रामीण सिंध में एक हाई-प्रोफाइल धार्मिक नेता मियां मिट्ठू, जो अपने मदरसे का इस्तेमाल हिंदू लड़कियों को इस्लाम में परिवर्तित करने और यहां तक कि डाकुओं को शामिल करने के लिए जाने जाते हैं, उसने खुले तौर पर सीमा को वापस लौटने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है।
उनके समर्थकों ने सीमा के गांव में हिंदू पूजा स्थलों पर हमला करने की भी धमकी दी है, लेकिन एसएसपी काश्मोर-कंधकोट, इरफान सामू ने हिंदुओं और सिखों को आश्वासन दिया है, कि उनकी रक्षा की जाएगी।
हालांकि, एसएसपी सामू पूरे मामले से हैरान है और उन्होंने सीमा के दस्तावेजों और कहानी में काफी अजीब चीजें पाई हैं।
उन्होंने कहा, "उसका राष्ट्रीय पहचान पत्र कहता है, कि उसका जन्म 2002 में हुआ था। इसलिए, उसकी उम्र अभी 21 साल होनी चाहिए और फिर भी उसके 6 साल की उम्र तक के चार बच्चे हैं।"
सामू ने यह भी कहा कि पुलिस ने गुलाम हैदर को सऊदी अरब से लौटने के लिए कहा है लेकिन वह केवल वीडियो या फोन कॉल पर ही उनके संपर्क में है।
सामू को यकीन नहीं है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि वाली एक महिला दुबई और काठमांडू के रास्ते भारत जाने की योजना बनाने का साहस कर पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications