Seema Haider: सीमा हैदर का एक और झूठ! पशुपतिनाथ मंदिर में नहीं होती शादी- मंदिर प्रशासन का दावा

सीमा हैदर के सच की पड़ताल में यूपी एटीएस लगी हुई है। नोएडा से लेकर काठमांडू तक और काठमांडू से लेकर शारजाह और कराची तक सीमा हैदर का अतीत खंगाला जा रहा है। ऐसे में सीमा हैदर से जुड़े कई नए खुलासे हो रहे हैं।

इस बीच नेपाल स्थित पशुपति नाथ मंदिर का हवाला देते हुए एबीपी न्यूज ने एक बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक पशुपतिनाथ मंदिर में किसी की शादी नहीं होती है। किसी को भी मंदिर या प्रांगण में शादी की अनुमति नहीं है।

Pashupati Nath Temple Seema Haider

पशुपति नाथ मंदिर नेपाल की देखरेख करने वाले पशुपति क्षेत्र विकास कोष अधिकारी के प्रवक्ता रेवती रमन ने ये दावा किया। इससे पहले सीमा हैदर ने कहा था कि वो सचिन के साथ नेपाल में हिंदू धर्म अपनाकर पशुपतिनाथ मंदिर में शादी कर चुकी हैं।

आपको बता दें कि सीमा हैदर को लेकर कई ऐसे खुलासे हुए हैं जिससे वह संदिग्ध नजर आती है। सीमा हैदर लगातार अलग-अलग बयान और दावे करती नजर आई है। उसके दस्तावेज से उम्र को लेकर भी कई सवाल खड़े नजर आते हैं।

सीमा की पहचान पत्र सितंबर 2022 में बनी है। इसमें सीमा की जन्मतिथि एक जनवरी 2002 है। इस हिसाब से सीमा की उम्र 21 साल होती है। वहीं एक दस्तावेज से सीमा की उम्र की तुलना करें तो 6-7 साल का फर्क नजर आता है।

सीमा ने अब तक इसका ठीक-ठीक जवाब नहीं दिया है कि इसमें इतना अंतर कैसे है। इतना ही नहीं सीमा हैदर के पास भारत में भी कई फर्जी दस्तावेज पाए गए हैं। जांच एजेंसियों ये पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि उन दस्तावेजों को बनाने में उसकी किस-किसने मदद की थी।

सीमा को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मसलन सीमा खुद चार बच्चों की मां है और उसके मुताबिक वह घरेलू महिला है। एक 5वीं पास घरेलू महिला एक नहीं दो-दो पासपोर्ट रखे ऐसी कोई वजह नहीं दिखती। सीमा अपने 4 बच्चों को छोड़कर सचिन से मिलने नेपाल चली आई थी।

सीमा ने अपने पति को भनक लगे बिना अपना मकान कैसे बेच लिया। इस पर शक पैदा होता है। इतना ही नहीं, ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि सीमा ने न सिर्फ अपना बल्कि अपने चार बच्चों का भी फर्जी आधार कार्ड बनवा लिया।ॉ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+