अब जाकर निष्क्रिय हुआ द्वितीय विश्व युद्ध का बम

बम विशेषज्ञ, डॉर्टमंड के होमब्रक जिले में पांच घंटों के प्रयास के बाद शाम 4.45 बजे बम को निष्क्रिय करने में कामयाब हो पाए। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान गठबंधन सेना द्वारा नाजी जर्मनी के खिलाफ किए गए जोरदार हवाई हमलों के तहत गिराए गए बमों में से कुछ जिंदा बम अब भी यदा कदा मिलते रहते हैं, जिन्हें निष्क्रिय कर दिया जाता है।
द्वितीय विश्वयुद्ध के समाप्त होने के बाद से अब तक जर्मनी में 1,800 किलोग्राम के तीन बम बरामद हो चुके हैं। ऐसा ही एक घातक जिंदा बम रविवार को भी निष्क्रिय किया गया। बताया जाता है कि जर्मनी पर एक दर्जनों बम फेंके गये थे, जिनमें कईयों में उस दौरान विस्फोट नहीं हुआ और कई ऐसे इलाकों में जा गिरे, जो आम लोगों की पहुंच से बाहर थे। लिहाजा आज भी खुदाई में बम मिलने की आशंका बनी रहती है।












Click it and Unblock the Notifications