यही हाल रहा तो ऋषि सुनक पिछड़ जाएंगे, लिज बन जाएंगी पीएम पद की 'प्रबल' दावेदार

गवर्निंग कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों के एक नए सर्वेक्षण से पता चला है कि बोरिस जॉनसन के नए उत्तराधिकारी बनने की रेस में विदेश सचिव लिज़ ट्रस प्रतिद्वंद्वी ऋषि सनक से काफी आगे चल रही हैं

लंदन,4 अगस्त : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने की रेस में भारतीय मूल के ऋषि सुनक,ब्रिटिश विदेश सचिव लिज़ ट्रस से पिछड़ते जा रहे हैं। एक ताजा सर्वेक्षण के मुताबिक, लिज़ ट्रस पीएम की रेस में ऋषि सुनक से आगे निकल चुकी हैं। अगर यह सर्वेक्षण सही है तो ऋषि का ब्रिटेन के पीएम बनने का सपना चकनाचूर हो सकता है। (Second survey Liz Truss ahead of Rishi Sunak in UK PM race)

लिज और ऋषि के बीच टक्कर

लिज और ऋषि के बीच टक्कर

गवर्निंग कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों के एक नए सर्वेक्षण से पता चला है कि बोरिस जॉनसन के नए उत्तराधिकारी बनने की रेस में विदेश सचिव लिज़ ट्रस प्रतिद्वंद्वी ऋषि सनक से काफी आगे चल रही हैं। कंजर्वेटिवहोम वेबसाइट ने बुधवार को टोरी सदस्यों का सर्वेक्षण जो 5 सितंबर से 10 डाउनिंग स्ट्रीट में कार्यभार संभालने के लिए एक नए नेता का चुनाव करेंगे, जारी किया।

कौन किस पर भारी है

कौन किस पर भारी है

YouGov के मुताबिक,पूर्व चांसलर सुनक को 26 प्रतिशत का समर्थन मिला है, जबकि 12 प्रतिशत अनिर्णीत थे। बुधवार से दूसरे पोल में ऋषि सुनक लिज ट्रस से काफी पिछड़ते जा रहे हैं। जबकि ,YouGov ने कहा है कि, पीएम की रेस में लिज ट्रस को 34 अंकों की बढ़त मिली है।

दांव चल रहे सुनक

दांव चल रहे सुनक

इससे पहले ब्रिटेन के पीएम (Britain PM) पद की दौड़ में पीछे चल रहे ऋषि सनक ने बड़ा दांव चल दिया था। पीएम पद की रेस के बीच उन्होंने 7 साल में इनकम टैक्स में 20 फीसदी कटौती का वादा किया था। इन सबके बीच बेटिंग एक्सचेंज फर्म स्मार्केट्स के एक ताजा सर्वेक्षण के अनुसार, विदेश सचिव लिज ट्रस के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने की संभावना 90 प्रतिशत बढ़ गई है। अगर ऐसा ही हाल रहा तो ऋषि सुनक का पीएम बनने का सपना अधूरा रह जाएगा और लिज ट्रस इस रेस में आगे निकलते हुए बोरिस जॉनसन का उत्तराधिकारी बन जाएंगी।

स्मार्केट्स का सर्वेक्षण

स्मार्केट्स का सर्वेक्षण

स्मार्केट्स (Smarkets) का सर्वेक्षण बताता है कि,बोरिस जॉनसन के बाद लिज़ ट्रस के कंजर्वेटिव पार्टी (Conservative Party) के अगले स्थायी सदस्य बनने की संभावना 90.91 प्रतिशत है, जबकि ऋषि सुनक के ब्रिटेन (यूके) के अगले पीएम बनने की संभावना 9.09 प्रतिशत कम हो गई है। ब्रिटेन में पीएम बनने के लिए दावेदारों को 12 राष्ट्रव्यापी आयोजनों के मुकाबले से होकर गुजरना पड़ता है।

ट्रूस का टैक्‍स कट का वादा

ट्रूस का टैक्‍स कट का वादा

वर्तमान में रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग की वजह से पूरी दुनिया में महंगाई की मार चरम पर है। ब्रिटेन भी इसकी चपेट में है। इन सबके बीच लिज ट्रस के यूके के पीएम बनने की संभावना प्रबल होती दिख रही है। एक ताजा सर्वेक्षण में लिज के पीएम बनने के संभावना 90 फीसदी तक बढ़ गए हैं। वो हर सर्वे और पोल की फेवरेट बनती जा रही हैं।

कौन बनेगा ब्रिटेन का नया पीएम

कौन बनेगा ब्रिटेन का नया पीएम

ऋषि सुनक या फिर लिज ट्रस, कोई भी देश का प्रधानमंत्री बनता है तो उसके समक्ष महंगाई के अलावा चीन के साथ बिगड़ते रिश्तों के साथ-साथ टैक्स कांटों भरी राह खड़ी करने वाला है। ये मुद्दें नए पीएम के लिए कई चुनौतियां पेश करेंगी। लिज ट्रस ने वादा किया है कि, अगर वो पीएम बनती हैं तो सबसे पहले टैक्स में कटौती कर जनता को राहत देने का काम करेंगी। उन्होंने जनता से वादा किया है कि वो इनकम टैक्स में 1.25 फीसदी तक की कटौती करेंगी। साथ ही उन्होंने कॉरपोरेशन टैक्स में इजाफे को वापस लेने का वादा भी कर दिया है। लिज ट्रस कहती हैं कि संकट काल में टैक्स में इजाफा करना नैतिक तौर पर सही नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+