SCO शिखर सम्मेलन: समरकंद पहुंचे PM मोदी, पुतिन से होगी द्विपक्षीय मुलाकात

उज्बेकिस्तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन शुरू हो गया है। गुरुवार को इस सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की।

समरकंद, 15 सितंबरः उज्बेकिस्तान के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन शुरू हो गया है। इस बीच बैठक में भाग लेने भारत के पीएम मोदी शाम समरकंद पहुंचे चुके हैं। शुक्रवार को पीएम मोदी रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करने वाले हैं। वहीं, गुरुवार को इस सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। इस दौरान पुतिन ने कहा कि रूस, चीन की 'एक चीन' नीति का समर्थन करता है और ताइवान स्ट्रेट में संयुक्त राज्य अमेरिका के उकसाने का विरोध करता है। इसके साथ ही पुतिन ने कहा कि रूस यूक्रेन पर चीन की 'संतुलित स्थिति' को महत्व देता है।

यूक्रेन युद्ध बाद पुतिन-जिनपिंग की पहली मुलाकात

यूक्रेन युद्ध बाद पुतिन-जिनपिंग की पहली मुलाकात

यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद जिनपिंग और पुतिन की यह पहली फेस टू फेस बैठक है। दोनों नेता उज्बेकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात कर रहे थे। द्विपक्षीय बैठक में टेलीविजन पर उद्घाटन भाषण में, पुतिन ने शी से कहा, जब यूक्रेन संकट की बात आती है तो हम अपने चीनी मित्रों की संतुलित स्थिति को बहुत महत्व देते हैं। हम इस बारे में आपके सवालों और चिंताओं को समझते हैं। आज की बैठक के दौरान, हम निश्चित रूप से अपनी स्थिति स्पष्ट करेंगे।

युक्रेन युद्ध को लेकर भी दुनिया पर हुए नाराज

युक्रेन युद्ध को लेकर भी दुनिया पर हुए नाराज

यूक्रेन युद्ध को लेकर दुनिया के रवैए पर भी पुतिन भड़के। उन्होंने कहा कि दुनिया को एक ध्रुवीय बनाने की कोशिश हो रही है। पुतिन ने इसके साथ ही कहा कि यूक्रेन मामले पर चीन की संतुलित स्थिति को रूस महत्व देता है। पुतिन ने संक्षिप्त सार्वजनिक बयान में बीजिंग के प्रमुख पदों पर जोर दिया और दोनों देशों को उस रूप में संरेखित किया जिसे विश्लेषक अमेरिका विरोधी, पश्चिमी-विरोधी गठबंधन के रूप में देखते हैं।

पीएम मोदी समरकंद पहुंचे

पीएम मोदी समरकंद पहुंचे

बता दें कि उज्बेकिस्तान में दो दिवसीय शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन, यानी SCO की बैठक आज से शुरू हो रही है। भारत के पीएम मोदी गुरुवार शाम समरकंद पहुंचे चुके हैं। वे रात करीब बजे उज्बेकिस्तान पहुंचे। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक दिन पहले 14 सितंबर को ही समरकंद पहुंच गए थे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ भी इस मीटिंग में शिरकत करेंगे।

कम समय के लिए समरकंद में रुकेंगे मोदी

कम समय के लिए समरकंद में रुकेंगे मोदी

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बहुत ही कम समय के लिए समरकंद जा रहे हैं। वे देर रात पहुंचेंगे। अगले दिन यानी 16 सितंबर को कुछ देशों के राष्ट्राध्यक्षों से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और रात में ही भारत वापस आ जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+