Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

SCO Meeting: रक्षा मंत्रियों की बैठक में राजनाथ सिंह आतंकवाद पर बरसे, चीन के सामने PAK को धोया

एससीओ की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री दिल्ली नहीं पहुंचे हैं और वो वर्चुअल तरीके से बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि, बिलावल भुट्टो एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे।

SCO Meeting

SCO Meeting in Delhi: शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक शुक्रवार को नई दिल्ली में शुरू हो गई है, जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं। अपने उद्घाटन भाषण में भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, कि उन्होंने एससीओ राष्ट्रों के बीच सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों पर जोर दिया है। लेकिन, राजनाथ सिंह का मुख्य निशाना आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान था।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में शुरू हुई शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की बैठक में "सोशल मीडिया और क्राउडफंडिंग" जैसे नए तरीकों का उपयोग करके आतंकवादियों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

राजनाथ सिंह ने कहा, कि "हमें एकजुट होकर आतंकवाद से लड़ना चाहिए। अगर एससीओ को मजबूत बनकर उभरना है, तो हमें एक साथ लड़ना होगा। आतंकी समूह सोशल मीडिया और क्राउडफंडिंग जैसे नए तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं।"

भारत ने बैठक के दौरान साफ शब्दों में कहा, कि भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हर तरह का योगदान देने के लिए तैयार है और उन्होंने कहा, कि एससीओ देशों की आम चुनौती ही आतंकवाद है।

माना जा रहा है, कि राजनाथ सिंह ने आतंकवाद को लेकर जो कहा है, उनके निशाने पर पाकिस्तान था और उन्होंने जिस तरह से आतंकवाद का मुद्दा उठाया है, वो चीन के लिए भी खुले तौर पर पाकिस्तान का समर्थन करने से रोकता है।

आपको बता दें, कि पिछले दिनों वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें संयुक्त राष्ट्र द्वारा ठहराए गये पाकिस्तानी आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद को खुलेआम लोगों से चंदा वसूलते देखा गया था।

भारत इस साल एससीओ की अध्यक्षता कर रहा है और इस वक्त एससीओ देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक चल रही है, जिसमें बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, कि "हमारे पास सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंध हैं। युगों से, हमारे बीच 'लोगों से लोगों' का जुड़ाव रहा है और वस्तुओं और विचारों का क्षेत्र में आदान-प्रदान हुआ है, जिसके कारण हम आर्थिक और सांस्कृतिक दृष्टि से विकसित हुए हैं।

भारतीय रक्षा मंत्री ने आगे कहा, कि "बदलते समय के साथ, हम उन संबंधों को मजबूत करने के लिए काम करेंगे, क्योंकि एससीओ एक मजबूत क्षेत्रीय संगठन के रूप में विकसित हुआ है।"

SCO Meeting

दिल्ली में चल रही है एससीओ बैठक

इससे पहले एससीओ के रक्षा मंत्रियों ने दिल्ली में एक साथ तस्वीर भी खिंचवाई। राजनाथ सिंह के अलावा चीन के रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू और रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने भी दिल्ली में एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया।

वहीं, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ दिल्ली नहीं आए हैं और वो वर्चुअल तरीके से इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। इससे पहले, इसने कॉन्क्लेव को छोड़ने का फैसला किया था, लेकिन बाद में उन्होंने वर्चुअल तरीके से बैठक में शामिल होने का फैसला किया।

वहीं, चीनी रक्षा मंत्री ली शांगफू, ताजिकिस्तान के कर्नल जनरल शेराली मिर्जो, ईरान के ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद रजा घरेई अष्टियानी और कजाकिस्तान के कर्नल जनरल रुसलान झाकसीलीकोव एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक से एक दिन पहले गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे।

भारत इस साल एससीओ की अध्यक्षता कर रहा है और भारत ने इस बैठक का मूल मंत्र इस साल के लिए 'सिक्योर एससीओ' रखा है।

रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू और उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के उनके समकक्ष भी बैठक में भाग ले रहे हैं।

SCO Meeting

बैठक की तैयारियों में शामिल अधिकारियों ने कहा, कि विचार-विमर्श का मुख्य फोकस अफगानिस्तान के घटनाक्रम सहित क्षेत्रीय सुरक्षा स्थितियां होंगी। उन्होंने कहा, कि आतंकवाद और उग्रवाद से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए एससीओ सदस्य देशों के बीच समन्वय बढ़ाना दूसरी प्राथमिकता होगी।

आपको बता दें, कि एससीओ 2001 में स्थापित एक अंतर-सरकारी संगठन है। एससीओ की सदस्यता में भारत के अलावा कजाकिस्तान, चीन, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं। सदस्य देशों के अलावा, दो पर्यवेक्षक देश बेलारूस और ईरान भी एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग ले रहे हैं। भारत और पाकिस्तान 2017 में स्थायी सदस्य बने थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+