कोरोना के बर्थ सेंटर वुहान में खुलने जा रहे स्कूल, भारत के पड़ोसी देशों का क्या है हाल ?

नई दिल्ली। पूरी दुनिया आज कोरोना के प्रकोप से परेशान है। वहीं जिस जगह से कोरोना पूरी दुनिया में फैला वहां पर स्थितियां सामान्य होती जा रही हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं चीन के वुहान शहर की। वुहान में प्रशासन ने मंगलवार से स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है। वुहान यूनिवर्सिटी को सोमवार को खोला जा रहा है। कोरोना महामारी का पहला केस वुहान में ही मिला था। यही वजह है कि वुहान को कोरोना का ग्राउंड जीरो कहा जाता है।

शुक्रवार को वुहान के स्थानीय प्रशासन ने स्कूलों को खोलने का फैसला किया है। वुहान शहर में 2,842 शैक्षणिक संस्थान हैं जिनमें करीब 14 लाख बच्चे पढ़ाई करते हैं। अब प्रशासन ने स्कूलों को खोलने के लिए आपातकालीन योजना तैयार की है। वहीं स्कूलों में आने वाले बच्चों को मास्क पहनने के साथ ही सार्वजनिक यातायात से बचने की सलाह दी गई है।

स्कूलों को करने होंगे ये इंतजाम

स्कूलों को करने होंगे ये इंतजाम

स्कूलों को बीमारी को रोकने के लिए जरूरी सामान रखने को कहा गया है। साथ ही स्कूलों को ड्रिल और ट्रेनिंग देकर ऐसी किसी भी परिस्थिति के लिए बच्चों को हमेशा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही किसी भी तरह की अनावश्यक भीड़ की मनाही होगी और स्कूलों को अपनी डेली रिपोर्ट स्वास्थ्य अधिकारियों को देनी होगी। वहीं विदेशी अध्यापक और छात्रों को जिन्हें उनके स्कूल से कोई नोटिस नहीं मिला है, वापस लौटने की अनुमति नहीं होगी।

चीन के मुख्य शहरों में एक वुहान से ही कोरोना महामारी की शुरुआत मानी जाती है। जनवरी के आखिर में यहां लॉकडाउन लगाया था जो दो महीने से ज्यादा समय तक रहा था। वुहान में कोरोना से 3869 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी जो कि चीन में हुई कुल मौतों का 80 प्रतिशत था। वुहान तेजी से सामान्य स्थिति में लौट रहा है। 18 मई के बाद से वहां कोई नया केस नहीं पाया गया है।

पाकिस्तान में खुलेंगे स्कूल-कॉलेज

पाकिस्तान में खुलेंगे स्कूल-कॉलेज

एक तरफ जहां भारत में रोजाना 75 हजार से अधिक एक्टिव केस सामने आ रहे हैं वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने स्कूल-कॉलेज खोलने का ऐलान किया है। इमरान खान ने कहा कि 15 सितम्बर तक सभी स्कूल-कॉलेज खोल दिए जाएंगे। पाकिस्तान सरकार ने पहले ही स्कूलों को खोलने का फैसला किया था।

शुक्रवार को कोविड-19 को लेकर बनी को-ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में एक बार फिर इस पर मुहर लगा दी गई। बैठक में बताया गया कि पाकिस्तान में कोरोना के मामले तेजी से घटे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने देशवासियों से मुहर्रम के दौरान ऐहतियात बरतने की अपील की है। पाकिस्तान में 6284 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

बांग्लादेश में 4206 लोगों की मौत

बांग्लादेश में 4206 लोगों की मौत

बांग्लादेश में कोरोना वायरस के चलते मरने वालों की संख्या बढ़कर 4206 हो गई है। पिछले 24 घंटे में देश में 2131 नए पॉजिटिव केस मिले हैं जबकि 32 लोगों की मौत कोरोना वायरस के चलते हुई है। पिछले 24 घंटे में 2027 लोग ठीक भी हुए हैं। अभी तक देश भर में कोरोना वायरस के 309825 पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं 198863 लोग ठीक हो चुके हैं।

बांग्लादेश द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अब तक देशभर में 1525815 टेस्ट किए गए हैं। बांग्लादेश का रिकवरी रेट 64.37 प्रतिशत है। वहीं कोरोना महामारी के दौरान ही बांग्लादेश की राजधानी ढाका में चीन के खिलाफ प्रदर्शन हुए हैं। ये प्रदर्शन उइगर मुसलमानों पर अत्याचार को लेकर किए गए।

नेपाल और श्रीलंका में हालात ठीक

नेपाल और श्रीलंका में हालात ठीक

भारत के पड़ोसी नेपाल में अब तक कोरोना के 37340 मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस से अब तक नेपाल में 207 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 20555 लोग रिकवर हो चुके हैं।

वहीं भारत के एक और पड़ोसी श्रीलंका में कोविड को लेकर स्थिति काफी अच्छी है। श्रीलंका में अब तक 2988 कन्फर्म केस मिले हैं। देश में कोरोना के चलते 12 लोगों की मौत हुई है। श्रीलंका के मामले में अच्छी बात यह है कि वहां 2849 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। यानि कि श्रीलंका में कोरोना को लेकर स्थिति नियंत्रण में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+