सऊदी अरब में आज से महिलाओं ने थामा 'स्टियरिंग', चारों ओर जश्न ही जश्न

दोहा: इस्लामिक देश सऊदी अरब में रविवार को महिलाओं के कार चलाने पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया। इस प्रतिबंध के हटने के बाद कई महिलाओं को सऊदी अरब की सड़कों पर कार चलाते देखा गया। हमेशा से ही सऊदी अरब में महिलाओं के अधिकार बहुत संकुचित रहे हैं। यही कारण था कि इस देश में अभी तक महिलाओं को कार चलाने की इजाजत नहीं दी गई थी।

इस महीने महिलाओं कोे दिए गए थे ड्राइविंग लाइसेंस

इस महीने महिलाओं कोे दिए गए थे ड्राइविंग लाइसेंस

सऊदी अरब के अखबार में छपी खबर के मुताबिक, इस महीने के शुरुआत में महिलाओं के नाम पर पहली बार ड्राइविंग लाइसेंस देने शुरु कर दिए गए थे। उसके बाद कई महिलाओं ने कारें चलानी सिखी थी। सऊदी के कई शहरों में महिलाओं के लिए खासतौर पर ड्राइविंग स्कूल खोले गए थे।

क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने दिया था महिलाओं को कार चलाने का अधिकार

सिंतबर महीने में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की ओर से देश में आदेश जारी किया गया है कि महिलाएं भी कारें चला सकती हैं। बताया जा रहा है कि वो चाहते थे कि उनके देश में बदलाव आएं। प्रिंस के इस फैसले का कई महिला संगठनों से स्वागत किया था।

महिलाओं को आ रही हैं कई मुश्किलें

महिलाओं को आ रही हैं कई मुश्किलें

हालांकि, अभी भी सऊदी अरब में महिलाओं के कार चलाने में कई रोड़े हैं। जैसे की पुरुषों के मुकाबले वहां महिलाओं को कार सिखाने के लिए छह गुणा फीस वसूली जाती है। इस कारण से कई महिलाएं कार चलाना नहीं सिख पा रही हैं। ड्राइविंग स्कूल सीमित मात्रा में हैं और इस कारण से महिलाओं को लाइसेंस पाने में भी मुश्किलें आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+