सऊदी अरब के अरबपति राजकुमार बोले-महिलाओं को मिलना चाहिए कार चलाने का हक

सऊदी अरब के अरबपति राजकुमार अल्‍वालीद बिन तलाल ने महिलाओं पर लगे कार चलाने के प्रतिबंध को हटाने की मांग की है।

रियाद। सऊदी अरब के अरबपति राजकुमार अल्‍वालीद बिन तलाल ने महिलाओं पर लगे कार चलाने के प्रतिबंध को हटाने की मांग की है। उन्‍होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक पोस्‍ट शेयर की है।

women in saudi arabia

आपको बताते चलें कि सऊदी अरब में शरीयत कानून लागू है और वहां पर महिलाओं को कार चलाने की आजादी नहीं है। उन्‍होंने अपने ट्वीटर एकाउंट पर लिखते हुए कहा कि अब बहस को बंद कर देने का समय है और अब महिलाओं पर लगे कार न चलाने के प्रतिबंध को हटाया जाना चाहिए।

सऊदी अरब के अरबपति राजकुमार अल्‍वालीद बिन तलाल अपने परिवार के सबसे ज्‍यादा बड़बोले लोगों में से एक हैं।

राजकुमार अल्‍वालीद बिन तलाल ने कहा कि महिलाओं को कार चलाने का हक देना वैसा ही है जैसा कि किसी को एजुकेशन या फिर उसकी पहचान का हक देना है। उन्‍होंने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि महिलाओं को कार चलाने का हक देने से हम लोगों के काम करने की क्षमता को बढ़ा सकते हैं। उदाहरण देते हुए बताया कि अगर महिला के पास कार चलाने का अधिकार होगा तो इससे पतियों को सुविधा होगी। क्‍योंकि हर बार उनकों अपनी पत्नियों को उनकी जरूरत की जगह पर छोड़ने नहीं जाना पड़ेगा। बिन तलाल ने कहा कि आज की आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए महिलाओं को तुरंत ही कार चलाने का अधिकार दे देना चाहिए।

सऊदी अरब की आर्थिक स्थिति तेल की कीमतों में गिरावट के चलते खराब हुई है। सऊदी अरब का राजस्‍व पहले ही 51 फीसदी तक घट चुका है। इसके चलते सऊदी अरब सरकार के कई महत्‍वपूर्ण प्रोजेक्‍ट टाल दिए गए हैं। साथ ही सऊदी अरब सरकार ने अपने खर्चे कम किए हैं। साथ ही पानी और बिजली जैसी सुविधाओं की कीमतों में बढ़ा दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+