राष्‍ट्रपति ट्रंप बोले अमेरिका की मदद के बिना दो हफ्ते भी नहीं टिक सकता सऊदी अरब

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक बहुत अकूटनीतिक बयान दिया है, जिससे मीडिल ईस्ट में उनके सबसे करीबी सऊदी अरब के साथ रिश्तें बिगड़ सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने सऊदी के किंग को चेताया था कि अगर अमेरिका तु्म्हारे पीछे नहीं खड़ा होता, तो दो सप्ताह के भीतर ही तुम सत्ता से बेदखल हो जाते। ट्रंप ने साउथ मिसीसिपी में मध्यावधि चुनाव के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए यह बयान दिया है।

ट्रंप बोले अमेरिका की मदद के बिना ि‍टिक नहीं सकता सऊदी अरब

ट्रंप ने अपने समर्थको से कहा, 'हम सऊदी अरब की रक्षा कर रहे हैं। क्या तुम कहोगे कि वो (सऊदी) धनवान है। और मुझे किंग सलमान अच्छा लगता है। लेकिन, मैंने उन्हें कहा कि हम तुम्हारी रक्षा कर रहे हैं, तुम वहां हमारे बगैर दो सप्ताह भी नहीं रह सकते हो। तुम्हे तुम्हारी मिलिट्री के लिए खर्च करना होगा।' ट्रंप के इस बयान के बाद जोरदार हूटिंग देखने को मिली। हालांकि, ट्रंप ने यह नहीं बताया कि उन्होंने किस वक्त किंग सलमान से यह कहा था।

हालांकि, सऊदी अरब ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। ट्रंप के इस प्रकार के शब्दों के बावजूद अमेरिका और सऊदी के रिश्तें बहुत प्रगाढ़ है। ईरान और यमन को सऊदी अपना सबसे बड़ा खतरा मानता है, इसलिए सऊदी अमेरिका के साथ चाहता है। वहीं, हर स्तर पर सऊदी को अमेरिका का साथ मिलते हुए देखा गया है। इसी वजह से इस ओपेक (OPEC) की मीटिंग में अमेरिका के कहने पर सऊदी ने ईरान को किनारे कर विश्व में तेल की स्थिरता के लिए ज्यादा प्रोडक्शन का वादा किया है।

डोनाल्ड ट्रंप जब पहली बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे, तब उन्होंने अपनी पहली विदेश यात्रा सऊदी अरब ही की थी। ओपेक में सबसे प्रमुख देश के रूप में सऊदी अरब आज दुनिया में सबसे ज्यादा ऑयल एक्सपोर्ट करने वाला मुल्क है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: ट्रंप ने की प्रेस कांफ्रेंस में महिला पत्रकार की बेइज्जती

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+