सऊदी सेना ने यमन विद्रोहियों की मिसाइलों को किया ध्वस्त, राजधानी रियाद को बनाया था निशाना

रियाद। यमन के हुति विद्रोहियों ने रविवार को एक बार फिर सऊदी अरब पर मिसाइल अटैक किया है। यमन की तरफ से लॉन्च हुई 2 मिसाइलों को सऊदी फोर्सस ने ध्वस्त कर दिया। पिछले साल दिसंबर से लेकर अब तक छठी बार हुति विद्रोहियों ने सऊदी को मिसाइल से निशाना बनाया है। वहीं, हुति के अल-मसीरा टीवी ने अटैक के बाद बयान जारी करते हुए कहा कि उनका टार्गेट सऊदी डिफेंस मिनिस्ट्री और राजधानी रियाद के अन्य ठिकानों पर था।

सऊदी सेना ने यमन विद्रोहियों की मिसाइलों को किया ध्वस्त

यमन से लॉन्च हुई मिसाइलों को हवा में ही सऊदी के फोर्सस ने ध्वस्त कर दिया। मिसाइलों को ध्वस्त करने के बाद आकाश में छह बड़े धमाके सुनाई दिए और रियाद में धुआं छा गया। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत की कोई खबर नहीं है। दुश्मन की मिसाइलों को सऊदी फोर्सस ने जहां ध्वस्त किया, उसके नीचे कई देशों के दूतावास थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना के बाद सऊदी अरब ने एक बार फिर अपनी सीमा पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल के जवानों को तैनात कर दिया है। फिलहाल सऊदी अधिकारियों की तरफ से इस पर कोई बयान नहीं आया है। पिछले कई सालों से सऊदी अरब यमन में हुति विद्रोहियों से जंग लड़ रहा है।

यमन में हुति विद्रोहियों ने राजधानी सना समेत कई जगहों पर अपना कब्जा जमा लिया है। सऊदी का आरोप है कि उनके देश में अशांति फैलाने के लिए ईरान हुति विद्रोहियों को हथियार उपलब्ध करवा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+