कनाडा विवाद के बीच 9 दिनों के लिए अमेरिका जा रहे भारतीय विदेश मंत्री, जयशंकर का दौरा क्यों है अहम?
S. Jaishanka US Visit: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर 22-30 सितंबर तक के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका का दौरा कर रहे हैं, जहां वह 78वें संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र को संबोधित करेंगे। भारतीय विदेश मंत्री का अमेरिका दौरा उस वक्त हो रहा है, जब कनाडा और भारत खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर आमने-सामने हैं और कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार की हाथ होने की संभावना जताई है।
अमेरिका दौरे के दौरा भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर, अमेरिका के रक्षा मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। आधिकारिक प्रेस रिलीज में भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। मंत्री 22-26 सितंबर तक न्यूयॉर्क में यूएनजीए के 78वें सत्र में उच्च स्तरीय सप्ताह के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। जयशंकर 26 सितंबर को सत्र को संबोधित करेंगे।

भारतीय विदेश मंत्री का अमेरिका दौरा
भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है, कि विदेश मंत्री "ग्लोबल साउथ के लिए भारत के समर्थन" को ध्यान में रखते हुए एक विशेष कार्यक्रम 'ग्लोबल साउथ के लिए भारत-संयुक्त राष्ट्र: विकास के लिए वितरण' की मेजबानी करेंगे।
प्रेस रिलीज में कहा गया है, कि "यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री विभिन्न बहुपक्षीय और द्विपक्षीय बैठकों में भाग लेंगे। विदेश मंत्री संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस से भी मुलाकात करेंगे।"
यूएनजीए में भागीदारी के अलावा, भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर, 27-30 सितंबर तक वाशिंगटन डीसी की अपनी यात्रा के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। वह अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ सदस्यों, अमेरिकी व्यापारिक नेताओं और थिंक टैंक से भी मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, जयशंकर आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित चौथे विश्व संस्कृति महोत्सव को भी संबोधित करेंगे।
कनाडा विवाद के बीच अमेरिका का दौरा
विदेश मंत्री की अमेरिका यात्रा, खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के बीच राजनयिक तनाव के बाद हो रही है। अमेरिका ने कहा है, कि यह मुद्दा "गहरी चिंता" का विषय है और वे कनाडा और भारत के अधिकारियों के साथ भी लगातार संपर्क में हैं।
इस बीच, शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन ने कहा, कि भारत का करीबी साझेदार होने के बावजूद, जब बुनियादी सिद्धांतों की रक्षा करने के लिए खड़े होने की बात आती है, तो वाशिंगटन किसी को "विशेष अपवाद" नहीं देता है।
इसलिए, वाशिंगटन खालिस्तान कार्यकर्ता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जांच पर ओटावा के साथ "बारीकी से परामर्श" करेगा, और संयुक्त राज्य अमेरिका जांच की "तह तक जाना" चाहेगा।
जैक सुलिवन ने एक मीडिया सम्मेलन के दौरान अमेरिका में संवाददाताओं से कहा, कि :यह हमारे लिए चिंता का विषय है, यह ऐसी चीज है जिसे हम बहुत गंभीरता से लेते हैं, यह ऐसी चीज है जिस पर हम काम करना जारी रखेंगे और हम किसी खास देश की परवाह किए बिना ऐसा करेंगे।"












Click it and Unblock the Notifications