हमले के बीच यूक्रेनी कपल ने चर्च में शादी के बाद देश को बचाने के लिए उठाए हथियार, तस्वीरें वायरल

कीव, 26 फरवरी: रूस और यूक्रेन के बीच भयानक युद्ध चल रहा है। रूस अपनी पूरी ताकत से यूक्रेन को तबाह करने पर तुला हुआ है। यूक्रेन पर रूस के हमले की सैकड़ों डरावनी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें लाचार, डरे-सहमे लोग आंसू बहाते नजर आ रहे हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी सेना दाखिल हो चुकी है और जमकर तबाही मचा रही है। इस बीच एक तरफ जहां रूस के फाइटर जेट बम और मिसाइलें बरसा रहे थे तो दूसरी तरफ एक कपल की चर्च में शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। जंग के बीच शादी करने की वजह लोगों का दिल छू रही हैं।

Recommended Video

    Russia-Ukraine War: यूक्रेनी Couple ने चर्च में शादी के बाद उठाए हथियार, देखिए फोटो | वनइंडिया हिंदी
    जंग के भयानक मंजर के बीच कपल ने की शादी

    जंग के भयानक मंजर के बीच कपल ने की शादी

    यूक्रेन की सेना दुश्मन देश से जमकर लोहा ले रही है। अब वहां के लोगों ने भी रूस को जवाब देने के लिए हथियार थाम लिए है। इस बीच गोलियों और बम की दहशत के बीच एक यूक्रेनी कपल ने साथ-जीने मरने का वादा करते हुए चर्च में शादी कर ली। चर्च में कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक 21 साल की यारयाना अरिएवा ने अपने 24 साल के पार्टनर स्वियाटोस्लाव फर्सिन के साथ कीव की सेंट माइकल मॉनेस्ट्री चर्च में शादी की है।

     6 मई को शादी करने का था प्लान

    6 मई को शादी करने का था प्लान

    एक तरफ जहां लोगों के कानों में दहशत की डरावनी आवाजें आ रही थीं तो दूसरी तरह युद्धग्रस्त स्थिति के बीच उन्होंने शादी करने की ठान ली। जानकारी के मुताबिक इस जोड़े ने 6 मई को शादी करने का प्लान किया था। इतना ही नहीं एक रेस्त्रां की छत से डनिपर नदी को देखकर जश्न भी मनाया था। जैसा की अरिएवा ने सीएनएन को बताया, लेकिन जंग ने उनके इन शादी के खूबसूरत सपनों पर पानी फेर दिया और उन्होंने बम और मिसाइलों की आवाजों के बीच शादी करने का फैसला किया।

    रूसी हमले के बाद सब कुछ बदला

    रूसी हमले के बाद सब कुछ बदला

    इतना ही नहीं दुल्हन अरिएवा ने उस पल को याद करते हुए बताया, "जब हमने डनिपर नदी के किनारे रेस्त्रां में शादी के ऐलान का जश्न मनाया था, वो सब बेहद खूबसूरत था। बस हम थे, नदी थी और खूबसूरत रोशनी थी। लेकिन यह सब तब बदल गया जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार (24 फरवरी) सुबह यूक्रेन के खिलाफ आर्मी ऑपरेशन का ऐलान किया।" इसी के साथ उन्होंने आगे बताया कि आखिर उन्होंने जंग के बीच शादी का फैसला क्यों लिया?

    'हमारा आगे भविष्य क्या होगा?'

    'हमारा आगे भविष्य क्या होगा?'

    ऐसे में जब न्यूली मैरिड कपल से पूछा गया कि युद्ध के हालातों के बीच उन्होंने शादी का फैसला क्यों लिया, तो उनका जवाब था कि हमें नहीं मालूम कि हमारा आगे भविष्य क्या होगा? अरिएवा ने आगे बताया कि स्थिति बहुत खराब है। हम अपने देश को बचाने के लिए रूस के लड़ने जा रहे हैं। हम शायद ना बचें। इसी वजह से अगर ऐसा कुछ होता है तो इससे पहले हम एक-दूसरे के हमेशा के लिए होना चाहते थे। कपल ने आगे बताया कि हम अपनी जमीन के लिए लड़ने जा रहे हैं।

     लोकल टैरिटोरियल डिफेंस सेंटर पहुंचा कपल

    लोकल टैरिटोरियल डिफेंस सेंटर पहुंचा कपल

    शादी के अगले दिन अब यह कपल लोकल टैरिटोरियल डिफेंस सेंटर पहुंच गया और अपने देश को बचाने के लिए उन्होंने हथियार थाम लिया। बता दें, अक्टूबर 2019 में राजधानी कीव में एक विरोध प्रदर्शन में दौरान इस जोड़े की एक दूसरे से मुलाकात हुई थी। अरिएवा जहां कीव सिटी काउंसिल में डिप्टी के पद पर हैं तो स्वियाटोस्लाव सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।

    Image Source: Facebook

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+