जियो-पॉलिटिक्स में व्लादिमीर पुतिन की धमाकेदार वापसी? UAE में रूसी राष्ट्रपति का महाराजाओं जैसा स्वागत
Vlaidmir Putin UAE Visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, जो बुधवार को अबू धाबी पहुंचे थे और पिछले साल 24 फवरी को यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार मध्य पूर्व की यात्रा कर रहे हैं, उनका यूएई में महाराजाओं की तरह स्वागत किया गया है, जिसके बाद सवाल उठ रहे हैं, कि क्या रूसी राष्ट्रपति ने अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में धमाकेदार वापसी कर ली है।
यूएई में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का, लड़ाकू विमानों, ऊंट घुड़सवार सेना और 21 बंदूकों की सलामी के साथ भव्य स्वागत किया गया है। अपने भव्य स्वागत के दौरान, रूसी राष्ट्रपति, जो पश्चिमी देशों की तरफ से लगाए गये प्रतिबंधों का सामना कर रहे हैं, उनके साथ रूस का फिफ्थ जेनरेशन फाइटर एयरक्राफ्ट Su-35s भी मौजूद था, और रूस के लड़ाकू विमानों को अबू धाबी के आसमान में, रूसी ध्वज के रंगों को दिखाते हुए देखा गया है।

रूसी राष्ट्रपति का मिडिल ईस्ट दौरा 6 दिसंबर को शुरू हुआ है, और जब वह अबू धाबी में उतरे, तो क्रेमलिन ने फुटेज जारी किया था, जिसमें यूएई के शीर्ष नेताओं को पुतिन की कार को बैठक स्थल तक ले जाते हुए दिखाया गया था। अबू धाबी में उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इसके बाद, पुतिन क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मिलने के लिए सऊदी अरब गए।
क्रेमलिन के मुताबिक, सऊदी अरब में होने वाली चर्चा में तेल, गाजा और यूक्रेन में जारी स्थिति जैसे विषयों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
पुतिन की मिडिल ईस्ट यात्रा, पश्चिम को संदेश?
राष्ट्रपति पुतिन की नवीनतम मिडिल ईस्ट की यात्रा, चीन की राष्ट्रीय राजधानी बीजिंग में उतरने के लगभग दो महीने बाद हो रही है, जहां उन्होंने अपने "दोस्त" शी जिनपिंग से मुलाकात की थी। अपनी चर्चा के दौरान, राष्ट्रपति पुतिन ने रक्षा और व्यापार से संबंधित कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।
पुतिन की यात्रा इस तथ्य के बीच महत्वपूर्ण मानी जा रही है, कि पश्चिम पिछले साल फरवरी में यूक्रेन के खिलाफ क्रूर युद्ध शुरू करने के लिए दंडात्मक उपाय के तहत रूस और राष्ट्रपति पुतिन को अलग-थलग करने का लगातार प्रयास कर रहा है। इसके अलावा, कई लोगों ने संयुक्त अरब अमीरात द्वारा किए गए भव्य स्वागत को बाइडेन प्रशासन के लिए एक स्पष्ट संदेश करार दिया, इस तथ्य के बीच, कि वह चल रहे इज़राइल-हमास युद्ध में सहायता प्रदान कर रहा है।
इसके अलावा, यूएई और सऊदी अरब को मुस्लिम देशों के दबाव का सामना करना पड़ रहा है, जो पश्चिम से इजरायल को अपना समर्थन वापस लेने और गाजा में फिलिस्तीनियों के खिलाफ प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की कार्रवाई पर आरोप लगाने की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications