रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने पाक जाने के निमंत्रण को ठुकराया
नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पाकिस्तान जाने के न्योते को ठुकरा दिया है। उत्तर-दक्षिणी पाइपलाइन प्रोजेक्ट के उद्घाटन के लिए पाकिस्तान जाने के निमंत्रण को ठुकरा दिया है। रूस के राष्ट्रपति का यह फैसला उस वक्त आया है जब पाकिस्तान ने रूस से हथियारों को खऱीदने के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किया हैं।

पाकिस्तान ने रूस से लड़ाकू विमान सहित हथियारों की खरीद के लिए मास्को और इस्लामाबाद के बीच डील की है। दोनों ही देशों के विदेश मंत्री आंतक के खिलाफ मुहिम में एक दूसरे से साझा रूप से मिल भी रहे हैं। दोनों ही देशों के रिश्तों को बेहतर करने के लिए उच्च स्तरीय बैठक भी चल रही है। ऐसे में माना जा रहा था कि दोनों देशों के बीच नजदीकी आ सकती है।
यह भी कयास लगाये जा रहे थे कि मास्को इस्लामाबाद के साथ संबंध को बेहतर करने के लिए ट्रेड और आतंकवाद के खिलाफ अभियान में आगे बढ़ रहा था। पाकिस्तान के सौ से अधिक उद्योगपतियों ने रूस का दौरा किया और एक प्रददर्शनी में भी हिस्सा लिया था। लेकिन वीसा की चलते उन्हें मास्को से वापस भेज दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications