WATCH: रूसी पत्रकार ने युद्ध कवर करते हुए यूक्रेन पर दागी मिसाइल, कहा, ये राष्ट्रपति जेलेंस्की को मेरा हलो है

यूक्रेन पर पिछले साल 24 फरवरी को रूस ने हमला किया था और पुतिन ने कहा था, कि इस सैन्य कार्रवाई का मकसद यूक्रेन को नाजियों से मुक्त कराना है।

Russian Journlaist Fires Missile

Russian Journlaist Fires Missile at Ukraine: रूस के एक पत्रकार की इंटरनेट पर काफी आलोचना की जा रही है, क्योंकि उसने युद्ध को कवर करने के दौरान यूक्रेन पर मिसाइल दागी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, रूस का पत्रकार युद्ध को कवर करने के लिए गया था, जहां पर उसे यूक्रेनी सैनिकों पर एक रॉकेट लॉन्चर लोड करते और फायर करते देखा गया है। रूसी पत्रकार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और उसकी काफी आलोचना की जा रही है।

सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है, कि युद्ध की रिपोर्टिंग के दौरान खुद युद्ध में शामिल हो जाना, पत्रकारिता के नैतिक नियमों का घोर उल्लंघन है और रूसी पत्रकार ने ऐसा करके, पत्रकारिता के पेशे की विश्वसनीयता को गहरा नुकसान पहुंचाया है।

युद्ध की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों की, किस भी देश की सेना रक्षा करती है और पत्रकारों पर सेना का ये विश्वास होता है, कि उससे नुकसान नहीं पहुंचेगा, लेकिन रूसी पत्रकार ने इस कोड का उल्लंघन किया है।

रूसी पत्रकार ने क्या कहा?

रूसी पत्रकार ने मिसाइल दागने के बाद कहा, कि 'ये एक स्पेशल मामला है', क्योंकि वो अपने देश की सेना को 'नाजियों' से लड़ने में मदद कर रहा है। यूक्रेन के पूर्व डिप्टी प्रॉसीक्यूटर जनरल गुंडुज मामेदोव ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें रूस का यह पत्रकार युद्ध की अग्रिम पंक्ति में दिख रहा है।

अंग्रेजी में ट्रांसलेट किए गये कैप्शन के मुताबिक, वीडियो में दिख रहा है, की रूसी पत्रकार सेना के जवानों के साथ मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम (MLRS) के इस्तेमाल और उसके ऑपरेशन पर बात कर रहा है। ऐसा करते हुए रूसी पत्रकार, सेना को मल्टीपल लॉन्च रॉकेट को लोड करने में मदद करना शुरू कर देता है।

हालांकि, इस दौरान रूसी पत्रकार खुद इस बात को कबूल करते हुए देखा जा रहा है, कि वो पत्रकारिता के वसूलों का उल्लंघन कर रहा है। वो कहता है, "इसे पत्रकारिता की नैतिकता का उल्लंघन माना जाता है, और रूस ने हमेशा इन मानदंडों का पालन किया है, लेकिन मुझे यकीन है कि यह एक विशेष मामला है।"

इसके बाद वह लोडिंग मिसाइलों के साथ सैनिकों की सहायता करना जारी रखता है और मिसाइल फायर करते हुए कहता है, कि 'ये मेरा उनके लिए हलो है।'

वीडियो में पत्रकार को आगे ये कहते हुए सुना जा सकता है, कि "रूसी सैनिक हमारी मातृभूमि के लिए लड़ रहे हैं और मेरा मदद स्पेशल केस है।" आपको बता दें, कि रूस और उसके आधिकारिक मीडिया ने अक्सर सबूत के बिना कहा है, कि यूक्रेनियन फासीवादी हैं और रूस ने यूक्रेन पर राष्ट्र को "डी-नाज़ीफाई" करने के लिए आक्रमण किया है।

Recommended Video

    Russia Ukraine War: रूस का Nuclear Weapons पर तगड़ा एक्शन प्लान, America टेंशन में | वनइंडिया हिंदी

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया है, कि वह पिछले साल अपने आक्रमण की शुरुआत में यूक्रेन को "डी-नाज़ीफाई" करने का प्रयास कर रहे थे। वहीं, यूक्रेन के यहूदी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने पुतिन के आरोपों का लगातार खंडन किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+