ड्रोन हमले से यूक्रेन के ओडेशा में पावर ग्रिड ठप, 15 लाख लोग अंधेरे में रहने को हुए मजबूर
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूसी हमले के बाद ओडेसा के पावर ग्रिड संचालकों से बात की गई है, उन्होंने बताया कि ग्रिड की मरम्मत में शायद तीन महीने लग सकते हैं।

Image: File
रूस और यूक्रेन की के बीच 24 फरवरी से जंग रूकने का नाम नहीं ले रही है। यूक्रेन के दक्षिणी हिस्से में युद्ध अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है। रूसी सेना खतरनाक कामिकेज ड्रोन से यूक्रेन के ओडेसा शहर में लगातार हवाई हमले कर तबाही मचा रही है। रूस ने शनिवार रात को यूक्रेन की प्रमुख इमारतों पर दर्जनों क्रूज मिसाइलें दागीं, लगातार हो रहे अटैक के चलते पहले से ही जर्जर हालत में चल रह पावर ग्रिड अब पूरी तरह से बैठ गया है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि शनिवार रात हुए रूसी हमले से ओडेसा शहर अंधेरे में डूब चुका है और लगभग 15 लाख लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
हालात ठीक होने में लेगेंगे 3 महीने
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूसी हमले के बाद ओडेसा के पावर ग्रिड संचालकों से बात की गई है, उन्होंने बताया कि ग्रिड की मरम्मत में शायद तीन महीने लग सकते हैं। राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि ईरानी ड्रोन कामिकेज से किए गए हमले के बाद ओडेसा और क्षेत्र के अन्य शहरों और गांवों में अंधेरा छा चुका है। राष्ट्रपति प्रशासन के उप प्रमुख किरिलो टिमोशेंको ने कहा कि ओडेसा शहर घनघोर बिजली संकट का सामना कर रहा है। इसे देखते हुए सिर्फ अस्पतालों और प्रसूति वार्डों सहित सिर्फ अनिवार्य सुविधाओं के लिए ही बिजली दी जा रही है। उन्होंने कहा कि स्थिति बेहद कठिन है लेकिन नियंत्रण में बनी हुई है।
रात भर रूसी सेना ने ड्रोन से किया हमला
क्षेत्र के गवर्नर मैक्सिम मरचेंको ने कहा कि रूस ने रात भर "कामिकेज़ ड्रोन" से शहर पर हमला किया था। इसके बाद ऊर्जा प्राधिकरण के संचालक शुक्रवार को हड़ताल पर चले गए थे। इस वजह से क्षेत्र के लगभग सभी जिलों में अंधेरा है। हालांकि हमने रूस को जवाब देते हुए दो ड्रोन को मार गिराया गया। आपको बता दें कि पहले काला सागर बंदरगाह कई यूक्रेनियन और रूसियों के लिए एक पसंदीदा छुट्टी गंतव्य था, लेकिन अब यह इलाका अंधेरे में डूबा किसी घने जंगल जैसा तब्लीद हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications