‘गलत ऑप्शन चुन लिया पुतिन ने... अब जल्द ही रूस को मिलेगा नया राष्ट्रपति’, बागी वैगनर चीफ का दावा
रूस-यूक्रेन युद्ध में पुतिन का साथ देने वाले वैगनर ग्रुप ने विद्रोह कर दिया है। तख्तापलट की कोशिश करने वाला वैगनर ग्रुप लगातार राजधानी मॉस्को की तरफ बढ़ता जा रहा है। इस बीच पुतिन ने देश के नाम संबोधन में कहा है, कि गद्दारों को कुचल दिया जाएगा।
वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोजिन ने पुतिन की धमकी के बाद पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने अपने भाषण के दौरान गलत विकल्प चुना है। प्रिगोजिन ने दावा किया है कि जल्द ही अब रूस में नया राष्ट्रपति होगा।

इस बीच सोशल मीडिया पर कई ऐसे कई वीडियो दिखाई दे रहे हैं जिनमें रूस के दक्षिणी सेना मुख्यालय के बाहर सशस्त्र लड़ाकों और बख़्तरबंद गाड़ियों को देखा जा सकता है।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के विरूद्ध चल रही जंग में रोस्तोव-ऑन-डॉन शहर के इसी आर्मी हेडक्वॉर्टर में युद्ध से जुड़े अहम फैसले लिए जाते हैं।
हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये सशस्त्र लड़ाके रूसी सेना के जवान हैं जो आर्मी हेडक्वॉर्टर की सुरक्षा के लिए खड़े हैं या फिर मर्सिनरी ग्रुप वागनर के लड़ाके हैं।
इस बीच येवगेनी प्रिगोजिन ने दो वीडियो जारी किए हैं जिनके बारे में कहा जा रहा है कि उसे आर्मी हेडक्वॉर्टर के भीतर रिकॉर्ड किया गया है।
येवगेनी प्रिगोजिन ने वीडियो संदेश में दावा किया है, कि काफी रूसी सैनिक भी उनके समर्थन में हैं। टेलीग्राम पर पोस्ट एक ऑडियो नोट में प्रिगोजिन ने कहा कि जिन लोगों ने उनके लड़ाकों को मारा है और यूक्रेन युद्ध के दसियों हजार सैनिकों को मरवाया है, उन्हें दंडित किया जाएगा।
वहीं रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने देश के नाम संबोधन में कहा कि वैगनर ने हमारी पीठ में छुरा घोंपा है। उन्होंने सेना को चुनौती दी है। देश की जनता को धोखा दिया है। हम हर हाल में नागरिकों की रक्षा करेंगे।
पुतिन ने कहा कि महत्वाकांक्षा और निजी हितों के कारण हमारे साथ ये विश्वासघात हुआ है। उन्होंने कहा कि जो कोई भी विद्रोह करेगा उसे दंडित किया जाएगा। उन्हें कानून और हमारे लोगों को जवाब देना होगा। जिसने भी जानबूझकर देशद्रोह का रास्ता अपनाया, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हम सभी खतरों के खिलाफ अपने लोगों और देश की सुरक्षा करेंगे।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications