Russia vs Ukraine: जंग में अकेले पड़े यूक्रेन को मिला Anonymous ग्रुप का साथ, रूस की कई वेबसाइट हुईं हैक

कीव, 25 फरवरी। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग से पूरी दुनिया में हलचल पैदा हो गई है तो वहीं यूक्रेन का कहना है कि वो संकट की इस घड़ी में अकेला पड़ गया है। हालांकि सैन्य अटैक तो कल से यूक्रेन पर रूस ने किया है लेकिन उससे पहले कई दिनों से साइबर हमले यूक्रेन पर हो रहे थे। यूक्रेन ने इस बात के लिए रूस को ही जिम्मेदार ठहराया है। यूक्रेन ने कहा था कि रूस के हैकर Wiper Malware है, वायरस का यूज कर रहे हैं।

Wiper Malware बहुत ही खतरनाक वायरस है

Wiper Malware बहुत ही खतरनाक वायरस है

आपको बता दें कि वो Wiper Malware बहुत ही खतरनाक वायरस है,जो सिस्टम के सारे डेटा का सफाया कर देता है और खास बात ये है कि इसकी ओर से जो डेटा गायब किए जाते हैं उन्हें Restore भी नहीं किया जा सकता है।

यूक्रेन को मिला Anonymous ग्रुप का साथ

तो वहीं अब खबर आ रही है कि हैकर के Anonymous ग्रुप ने अब रूस पर धावा बोला है, जिसकी वजह से कई रूस की सरकारी वेबसाइट्स को निशाना बनाया गया है। बहुत सारी रूसी खूफिया वेबसाइट, रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट और मिलेट्री वेबसाइट को इस हैकर ग्रुप ने डाउन कर दिया है।
कई वेबसाइट्स को ऑफलाइन कर दिया गया

कई वेबसाइट्स को ऑफलाइन कर दिया गया

रूसी मीडिया के मुताबिक इस वक्त रूस की कुछ वेबसाइट्स स्लो हो गए जबकि कई वेबसाइट्स को ऑफलाइन कर दिया गया और कुछ को तो ओपन ही नहीं हो पा रही हैं। तो वहीं हैकर्स ने ट्वीट करके कहा है कि 'हमलोग legion हैं, पुतिन के समय जिनलोगों की जानें गई उसे नहीं भूलें, पुतिन को इसकी कीमत चुकानी होगी।'

'जो लोग गलत काम करते हैं उन्हें हम छोड़ते नहीं'

'जो लोग गलत काम करते हैं उन्हें हम छोड़ते नहीं'

आपको बता दें कि 'Anonymous हमेशा दावा करता है कि वो प्राइवेसी की रक्षा के लिए काम करता है और जो लोग गलत काम करते हैं उन्हें वो छोड़ते नहीं हैं।' मालूम हो कि Anonymous इससे पहले अमेरिका की भी कई वेबसाइटों को साल 2008 में निशाना बना चुका है।

भारत पर भी पूरे विश्व की निगाहें

भारत पर भी पूरे विश्व की निगाहें

रूस-यूक्रेन की जंग पर पूरे विश्व की निगाहें लगी हुई हैं। अमेरिका ने साफ तौर पर कहा है को वो इस बारे में इंडिया से बात करेगा तो वहीं दूसरी ओर भारत में यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप करने की बात कही थी। जिसके बाद कल पीएम नरेंद्र मोदी ने व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की और उन्होंने पुतिन से युद्ध विराम की अपील की है ।

भारतीय विमानों का संचालन ठप

आपको बता दें कि इस वक्त यूक्रेन में काफी भारतीय फंसे हुए हैं, जिन्हें इंडिया लाने की लगातार कोशिशें जारी हैं। भारत सरकार , भारतीय दूतावास रोमानिया और हंगरी के रास्ते भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है। हंगरी में भारतीय दूतावास की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है। बता दें कि रूस के हमले के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव से भारतीय विमानों का संचालन ठप हो चुका है। जिसकी वजह से यहां से छात्रों को बाहर निकालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+