Russia-Ukraine War: 'पुतिन ने जानबूझकर चुना क्रिसमस', रूस के मिसाइल-ड्रोन हमले पर जेलेंस्की ने कहा

Russia-Ukraine War: यूक्रेन और रूस के बीच अभी युद्ध समाप्त नहीं हुआ हैं। इस युद्ध में दोनों ओर से भारी नुकसान हुआ है। इस बीच, रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमला किया है। इस हमले पर अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की का बयान सामने आया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बुधवार 25 दिसंबर को व्लादिमीर पुतिन जानबूझकर आक्रमण शुरू करने के लिए क्रिसमस का दिन चुना। जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने क्रिसमस के दिन विद्युत ग्रिड पर 170 से अधिक मिसाइलें और ड्रोन दागे, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और काफी बड़े स्तर पर ब्लैकआउट हो गया।

Volodymyr Zelenskyy

ज़ेलेंस्की ने कहा, 'पुतिन ने जानबूझकर हमले के लिए क्रिसमस का दिन चुना। इससे अधिक अमानवीय क्या हो सकता है? बैलिस्टिक मिसाइलों सहित 70 से अधिक मिसाइलें और सौ से अधिक हमलावर ड्रोन। लक्ष्य हमारी ऊर्जा प्रणाली है।' कहा कि स्थानीय लोगों को क्रिसमस की सुबह मेट्रो स्टेशन में शरण लेनी पड़ी।

जेलेंस्की ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा,'हर बड़े रूसी हमले के लिए तैयारी के लिए समय की आवश्यकता होती है। यह कभी भी एक सहज निर्णय नहीं होता है। यह एक जानबूझकर किया गया फैसला होता है - न केवल लक्ष्यों का बल्कि समय और तारीख का भी। आज, पुतिन ने जानबूझकर हमले के लिए क्रिसमस को चुना।

इससे अधिक अमानवीय क्या हो सकता है? इस दौरान यूक्रेन की वायु सेना 50 से ज़्यादा मिसाइलों को रोकने में कामयाब रही, फिर भी कुछ मिसाइलें अपने लक्ष्य पर लगीं। नतीजतन, कई इलाकों में ब्लैकआउट हो गया। यूक्रेन की एक ऊर्जा कंपनी डीटीईके ने हमले के कारण थर्मल पावर प्लांट के उपकरणों को काफ़ी नुकसान होने की सूचना दी है।

इस बीच, जेलेंस्की ने 50 से अधिक मिसाइलों और कई ड्रोन को रोकने वाले यूक्रेनी रक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कसम खाई कि रूस की आक्रामकता यूक्रेन को नहीं तोड़ेगी या क्रिसमस को खराब नहीं करेगी। जेलेंस्की ने आगे कहा कि मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करता हूं जो देश के लिए काम कर रहे हैं, जो युद्ध ड्यूटी पर हैं, जो हमारे आसमान की रक्षा कर रहे हैं।

रूसी बुराई यूक्रेन को नहीं तोड़ पाएगी और क्रिसमस को खराब नहीं करेगी। खबर के मुताबिक, यूक्रेन की एक ऊर्जा कंपनी डीटीईके ने हमले के कारण थर्मल पावर प्लांट के उपकरणों को काफ़ी नुकसान होने की सूचना दी है। डीटीईके के सीईओ मैक्सिम टिमचेंको ने हमले की निंदा की।

ये भी पढ़ें: यूक्रेन का दावा रूस ने लॉन्च की अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल, जेलेंस्की बोले-टेस्टिंग ग्राउंड समझ रहे पुतिन

इस दौरान उन्होंने कहा कि क्रिसमस मना रहे लाखों शांतिप्रिय लोगों को रोशनी और गर्मी से वंचित करना एक घृणित और बुरा कृत्य है जिसका जवाब दिया जाना चाहिए। उन्होंने सहयोगियों से अतिरिक्त हवाई रक्षा सहायता प्रदान करने का आह्वान किया। बता दें कि रूस ने खार्किव को भी निशाना बनाया।

शहर के गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने कहा कि अधिकारियों ने बोरिवली और कुपियांस्क के इलाके से 46 लोगों को निकाला है। मॉस्को का लक्ष्य कुपियांस्क को पुनः प्राप्त करना है, जिस पर युद्ध के पहले वर्ष के दौरान कब्जा किया गया था, लेकिन सितंबर 2022 में एक तीव्र जवाबी हमले के दौरान यूक्रेन ने इसे वापस ले लिया।

ये भी पढ़ें: Plane Crash: रूस जा रहा अजरबैजान एयरलाइंस का यात्री विमान क्रैश, कजाकिस्तान के अक्तौ के पास हादसा, 42 की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+