Ukraine War: यूक्रेन जंग में गाजर-मूली की तरह कुचले जा रहे उत्तर कोरियाई सैनिक, किम जोंग की सेना सुतली बम?

Ukraine War North Korean Army: यूक्रेन युद्ध में पहली पंक्ति में जैसे ही उत्तर कोरियाई सैनिकों को लड़ने के लिए भेजा गया, ठीक वैसे ही किम जोंग उन की सालों से चल रही जंग की तैयारियों की पोल खुल गई, क्योंकि युद्ध में उत्तर कोरियाई सैनिक गाजर मूली की तरह कुचले जा रहे हैं।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया है, कि यूक्रेन के खिलाफ रूस की तरफ से अग्रिम पंक्ति में भेजे गये उत्तर कोरियाई सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पिछले हफ्ते अकेले रूस के कुर्स्क क्षेत्र में ही उत्तर कोरिया के एक हजार सैनिक मारे गए या घायल हो गए। यह संख्या अमेरिकी अधिकारियों की तरफ से पहले बताए गए आंकड़ों से कहीं ज्यादा है।

Russia-Ukraine War news in hindi

यूक्रेन युद्ध में उत्तर कोरियाई सैनिक धाराशाई (Russia-Ukraine War news in Hindi)

जॉन किर्बी ने कहा, "यह साफ है, कि रूसी और उत्तर कोरियाई सैन्य नेता इन सैनिकों को 'फालतू' समझ रहे हैं और उन्हें यूक्रेनी सुरक्षा के खिलाफ हमलों का आदेश दे रहे हैं।" उन्होंने उत्तर कोरियाई सैनिकों के हमले को "सामूहिक, घुड़सवार हमले" करार दिया।

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में उत्तर कोरिया के मिशन ने टिप्पणी के अनुरोध का तत्काल जवाब नहीं दिया और रूस के संयुक्त राष्ट्र मिशन ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

किर्बी ने कहा, कि राष्ट्रपति जो बाइडेन आने वाले दिनों में यूक्रेन के लिए एक और सुरक्षा सहायता पैकेज को मंजूरी दे सकते हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में, बाइडेन ने यूक्रेन की ऊर्जा प्रणाली और उसके कुछ शहरों पर क्रिसमस के दिन रूस के हमलों की निंदा की और रक्षा विभाग से यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति जारी रखने के लिए कहा।

17 दिसंबर को, एक अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने कहा, कि रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सेना के खिलाफ लड़ते हुए उत्तर कोरिया को कई सौ लोगों की जान गंवानी पड़ी। उत्तर कोरियाई हताहतों में किस रैंक के लोग शामिल हैं, इस बारे में पूछे जाने पर, सैन्य अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, कि यह निचले स्तर के सैनिकों से लेकर "शीर्ष के बहुत करीब" तक के लोग शामिल हैं।

सोमवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा, कि रूस के कुर्स्क क्षेत्र में 3000 से ज्यादा उत्तर कोरियाई सैनिक मारे गए हैं और घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि वे प्रारंभिक आंकड़ों का हवाला दे रहे हैं। हालांकि, समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने जेलेंस्की के दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करने से इनकार कर दिया है।

घायल उत्तर कोरियाई सैनिक की मौत

वहीं, दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी ने कहा है, कि रूसी सीमा के पास यूक्रेनी सेना की तरफ से पकड़े गए उत्तर कोरियाई सैनिक की जिंदा पकड़े जाने के बाद मौत हो गई। इससे पहले शुक्रवार को, सियोल की जासूसी एजेंसी ने यूक्रेनी रिपोर्टों की पुष्टि की थी, कि एक घायल उत्तर कोरियाई सैनिक को यूक्रेनी सैनिकों ने पकड़ लिया है।

यह पहली बार था, जब उत्तर कोरियाई सैनिक को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया था।

आपको बता दें, कि उत्तर कोरिया ने चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध में रूस की मदद के लिए 11000 सैनिक भेजे हैं। चूंकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने दोनों देशों के संबंध को काफी मजबूत करने की कसम खाई है, लिहाजा ऐसी उम्मीद है, कि उत्तर कोरिया की तरफ से यूक्रेन युद्ध में और ज्यादा सैनिक भेजे जाएंगे।

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रीय खुफिया सेवा ने सैनिक के पकड़े जाने के कुछ घंटों बाद एक बयान में कहा, "एक सहयोगी देश की खुफिया एजेंसी के साथ वास्तविक समय की जानकारी साझा करने के माध्यम से, यह पुष्टि की गई है, कि एक घायल उत्तर कोरियाई सैनिक को पकड़ लिया गया है।"

लेकिन, बाद में जानकारी दी गई, कि गंभीर घायल उत्तर कोरियाई सैनिक की मौत हो गई है।

योनहाप समाचार एजेंसी की तरफ से शेयर की गई तस्वीर में उत्तर कोरियाई सैनिक दुबला-पतला दिख रहा था और ऐसा लग रहा था, कि वह घायल हो गया है। इस तस्वीर को कई यूक्रेनी सैन्य समाचार आउटलेट द्वारा टेलीग्राम पर साझा किया गया था। सैनिक की मौत की पुष्टि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की द्वारा शुक्रवार को इस मामले को संबोधित करने के कुछ घंटों बाद की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+