पुतिन से फोन पर बातचीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- यूक्रेन के हवाई हमलों का जवाब देगा रूस
Russia-Ukraine conflict: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार की रात रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। यह बातचीत लगभग एक घंटा 15 मिनट तक चली। ये बातचीन यूक्रेन द्वारा रूस के हवाई ठिकानों पर किए गए हमलों के संबंध में थी। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि यह एक अच्छी बातचीत थी, लेकिन इससे यूक्रेन और रूस के बीच तत्काल शांति की उम्मीद नहीं की जा सकती।
डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी पोस्ट में लिखा "यह एक अच्छी बातचीत थी, लेकिन यह ऐसी बातचीत नहीं है जिससे तत्काल शांति हो।" उन्होंने कहा कि व्लादिमीर पुतिन ने स्पष्ठ रूप से कहा है कि युक्रेन द्वारा रूस के हवाई क्षेत्रों पर किए गए हालिया हमलों का जवाब दिया जाएगा।

दोनों नेताओं ने ईरान के परमाणु हथियार कार्यक्रम पर भी बात की। ट्रम्प ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियारों पर फैसला लेने के लिए समय कम होता जा रहा है। उन्होंने कहा ईरान को परमाणु हथियार नहीं मिलना चाहिए। अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा, "हमने ईरान पर भी चर्चा की, और इस तथ्य पर कि ईरान के परमाणु हथियारों से संबंधित फैसले पर समय समाप्त हो रहा है, जो जल्दी से किया जाना चाहिए।"
ईरान पर समझौते में देरी करने की आलोचना करते हुए, डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, "यह मेरी राय है कि ईरान इस बहुत ही महत्वपूर्ण मामले पर अपने फैसले को धीमा कर रहा है, और हमें बहुत कम समय में एक निश्चित उत्तर की आवश्यकता होगी!"
गौरतलब है कि व्हाइट हाउस द्वारा यूक्रेन में संघर्ष के समाधान की वकालत जारी रखने के कारण, डोनाल्ड ट्रम्प और व्लादिमीर पुतिन के बीच 19 मई के बाद बुधवार को ये दूसरी कॉल थी। रूसी और यूक्रेनी अधिकारियों के बीच हाल के सीधे संपर्कों के बावजूद, युद्धविराम पर बात नहीं बनी है।
कब शुरू हुआ था रूस और यूक्रेन संघर्ष?
गौरतलब है कि रूस ने फरवरी 2022 में सीमा पर सैनिकों को इकट्ठा करके यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर आक्रमण शुरू किया, जिससे एक युद्ध शुरू हो गया! चंद दिन पहले यूक्रेन ने रूस के वायु ठिकानों पर बड़ा हमला बोला था जिसमें बड़ी संख्या में रूस के विमान तबाह हुए थे। ये हमला यूक्रेन द्वारा रूस पर किए गए अब तक के हमलों में सबसे बड़े हमलों में एक था। बाकौल डोनाल्ड ट्रंप रूस ने युक्रेन को इस हवाई हमले का करारा जवाब देने की ठानी है।












Click it and Unblock the Notifications