रूस यूक्रेन युद्ध: बेलारूस में तीसरे दौर की वार्ता खत्म, यूक्रेन का Mykolaiv एयरपोर्ट पर फिर से कब्जा
कीव, 07 मार्च: रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग चरम पर पहुंच चुकी है। दोनों देशों के बीच जारी युद्ध को 12 दिन हो चुके हैं। जिसके चलते अब तक 15 लाख से ज्यादा लोग यूक्रेन से अपनी जान बचाकर देश छोड़ चुके हैं। ऐसे में दो बार की शांति वार्ता के बाद अब बेलारूस में रूस और यूक्रेन के बीच सोमवार को तीसरे दौर की वार्ता भी समाप्त हो गई।

दरअसल, रूस-यूक्रेन में जंग के 12वें दिन एक बार फिर से दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत की गई। वहीं हाल में रूस-यूक्रेन वार्ता का तीसरा दौर भी समाप्त हो चुका है। जंग के बीच बेलारूस में जारी दोनों देशों के बीच वार्ता का तीसरा दौर समाप्त हो गया है, जिसकी जानकारी बेलारूस स्थित रूसी दूतावास ने दी है।
इस बातचीत के बाद एएफपी न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के वार्ताकार ने कहा कि सोमवार की वार्ता "सकारात्मक परिणाम" दिखाती है, जबकि रूसी समकक्ष का कहना है कि उम्मीदें "पूरी नहीं हुई"। अब तक की दो वार्ता में किसी तरह के पॉजिटिव रिजल्ट के नहीं आने के बाद अब तीसरे दौर की बातचीत की गई थी। इससे पहले 28 फरवरी को पहली और 3 मार्च को दूसरे दौर की शांति वार्ता हुई थी।
वहीं यूक्रेनी सेना ने मायकोलाइव (Mykolaiv) एयरपोर्ट पर अपना नियंत्रण वापस ले लिया है। स्थानीय मीडिया ने मायकोलाइव गवर्नर विटाली किम के हवाला से इसकी जानकारी साझा की है। कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेनी बलों ने एयरपोर्ट को फिर से अपने कब्जे में किया।
175 मिलियन पाउंड की सहायता
इधर, ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि "आज मैं यूक्रेन को मानवीय सहायता में 175 मिलियन पाउंड और देने की घोषणा कर रहा हूं। 12 दिनों के बाद यह स्पष्ट है कि पुतिन ने गलत अनुमान लगाया है। उन्होंने यूक्रेनियन और उनके वीर प्रतिरोध को कम करके आंका है।"
इसी के साथ कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी यूक्रेन को करीब एक अरब डॉलर की वित्तीय सहायता भेजी है। कनाडा पीएम ने अपने बयान में कहा कि "हम लोकतंत्र की रक्षा करना जारी रखेंगे और यह सुनिश्चित करना जारी रखेंगे कि पुतिन को जवाबदेह ठहराया जाए। आज कनाडा इस अन्यायपूर्ण आक्रमण में शामिल 10 व्यक्तियों पर नए प्रतिबंधों की घोषणा कर रहा है।"












Click it and Unblock the Notifications