रूस और यूक्रेन के बीच आज फिर से शुरू होगी शांति वार्ता
मास्को, 29 मार्च। रूस और यूक्रेन के बीच आज एक बार फिर से युद्ध विराम और शांति समझौते को लेकर बातचीत होगी। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के बीच आज एक बार फिर से दोनों देशों के प्रतिनिधि आमने-सामने बैठकर शांति की स्थापना पर चर्चा करेंगे और अपनी शर्तों को सामने रखेंगे। गौर करने वाली बात है कि हाल ही में रूसी सेना ने कहा था कि वह अब पूर्वी यूक्रेन पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि रूस यूक्रेन को लेकर अपनी महत्वाकांक्षा को और बढ़ा रहा है।
Recommended Video

गौर करने वाली बात है कि रूस ने यूक्रेन पर पिछले महीने 22 फरवरी को हमला किया था, जिसके बाद से अभी तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। तकरीबन 40 लाख यूक्रेन के नागरिक बेघर हो गए हैं और मजबूरन उन्हें अपना घर छोड़ दूसरे देश में शरण लेनी पड़ी है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने हाल ही में कहा था कि अगर रूस पर अस्तित्व का खतरा आता है तो वह अपने देश की रक्षा के लिए परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेगा। यूक्रेन की ओर से सोमवार को कहा गया है कि कम से कम 5000 लोगों की रूसी हमले में मारियोपोल में मौत हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications