यूक्रेन संकट से लड़खड़ाया क्रिप्टो बाजार, बिटकॉइन महीने के निचले स्तर पर

नई दिल्ली, 24 फरवरी। रूस-यूक्रेन संकट का असर दुनिया भर के बाजार के साथ ही क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों पर भी पड़ा है। रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन पर हमले का आदेश देने के बाद क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखी गई है।

Bitcoin

दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। गुरुवार को बिटकॉइन 34,618 डॉलर पर कारोबार कर रही थी जो कि इस महीने का सबसे निचला स्तर है।

व्लादिमीर पुतिन के आदेश के बाद रूसी सेना के यूक्रेन में घुस गई है जिसे बाद से वैश्विक बाजार में तेजी से गिरावट आई है।

एथेरियम ब्लॉकचेन से जुड़ा सिक्का और मार्केट कैप के हिसाब से दूसरी क्रिप्टोकरेंसी ईथर भी 10 प्रतिशत लुढ़क गया और यह 2373 डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है।

दूसरे टोकन भी टूटे
मीम क्रिप्टोकरेंसी डोजकॉइन ने 12 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 0.11 डॉलर पर जबकि शीबा इनू भी लगभग 10 प्रतिशत गिरकर 0.000022 डॉलर की कीमत पर कारोबार कर रही थी।

सोलाना, एक्सआरपी, टेरा, एवालांचे, स्टेलर, कार्डानो, पॉलीगॉन, पोलकाडॉट की कीमतों में 8-15% की कटौती के साथ अन्य प्रमुख सिक्कों का प्रदर्शन भी गिर गया था।

पिछले कुछ दिनों से रूस-यूक्रेन के तनाव के चलते उपजे संकट के दौरान बिटकॉइन के टूटने ने उस दावे को कमजोर किया है जिसमें क्रिप्टो समर्थक ये कहते रहे हैं कि मुसीबत के समय जब फिएट करेंसी (वास्तविक मुद्राएं) की स्थिति कमजोर होती है ऐसे में डिजिटल करेंसी बचाव करेगी।

पिछले कुछ समय से बिटकॉइन की कीमतों में गिरावट जारी है और इसी वीकेंड पर बिटकॉइन एक बार फिर से 40,000 डॉलर के स्तर से नीचे गिर गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+