Russia-Ukraine Conflict: गूगल और यूट्यूब ने भी अब रूसी चैनल्स पर लगाए 'आर्थिक प्रतिबंध'
नई दिल्ली, 27 फरवरी: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चरम पर है, लेकिन अभी तक अमेरिका अपने दोस्त यूक्रेन की मदद के लिए नहीं पहुंचा। हालांकि वो रूस पर तमाम तरह के आर्थिक प्रतिबंध लगा रहा है। इस बीच गूगल और यूट्यूब ने भी अपने प्लेटफॉर्म पर रूसी मीडिया पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। ऐसे में अब वो वहां से कमाई नहीं कर पाएंगे। इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक को चलाने वाली कंपनी मेटा ने रूसी मीडिया पर प्रतिबंध का ऐलान किया था।

दरअसल एक दिन पहले रूस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और ट्विटर पर आंशिक रूप से बैन लगा दिया था। हालांकि अभी रूसी सरकार ने ये नहीं बताया कि ये प्रतिबंध कब तक चालू रहेगा। रूस ने इस फैसले के पीछे देश की सुरक्षा का हवाला दिया। इसके बाद गूगल और यूट्यूब ने रूसी चैनल्स को उसके प्लेटफॉर्म से होने वाली कमाई को रोक दिया। यूट्यूब प्रवक्ता के मुताबिक उनका प्लेटफॉर्म उन चैनल्स और वीडियो को भी हटा देगा, जो नियमों को तोड़ रहे हैं।
Recommended Video
स्विफ्ट ट्रांजैक्शन पर भी रोक
आपको बता दें कि कई देश रूस के खिलाफ आर्थिक घेराबंदी कर रहे हैं। इस दिशा में अब पश्चिमी देशों ने सबसे बड़ा कदम उठाया है। अमेरिका, यूरोपियन कमीशन, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम, कनाडा ने रूस के कुछ बैंकों पर स्विफ्ट ट्रांजैक्शन पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। ये एक हाई सिक्योरिटी नेटवर्क है, जिसके जरिए बैंकिंग संस्थान दुनियाभर में पैसों का लेन-देन करते हैं। ऐसे में यह फैसला रूस को वित्तीय ट्रांजैक्शन के तौर पर बड़ा झटका माना जा रहा है।
रविवार को क्या हुआ?
रविवार को चौथे दिन भी रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी रहा। इस बीच रूसी सेना ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में गैस पाइप लाइन उड़ा दी। जिस वजह से चारों ओर धुंआ ही धुंआ नजर आ रहा था। इस वजह से लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications