रूस ने तैयार की दुनिया की सबसे खतरनाक SATAN-2 मिसाइल, हाइड्रोजन बम से भी 2,000 गुना खतरनाक
मास्को। दुनिया को नॉर्थ कोरिया के न्यूक्लियर और मिसाइल प्रोग्राम से परेशानी हो रही है, लेकिन रूस ने एक ऐसी मिसाइल तैयार कर दी है जिससे फ्रांस जितना बड़ा मुल्क एक झटके में खत्म हो जाएगा। रूस ने न्यूक्लियर मिसाइल SATAN-2 को तैयार कर लिया है, और अब व्लादिमिर पुतिन सरकार इस खतरनाक मिसाइल का टेस्ट करने जा रही है। रूस ने दावा किया है कि SATAN-2 दुनिया की सबसे खतरनाक न्यूक्लियर मिसाइल है।

रूस की SATAN-2 जो कि एक मिसाइल इंटरकोंटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है और यह दर्जनों न्यूक्लियर हथियार ले जाने की क्षमता रखती है। रूस ने दावा किया है कि यह हथियार अमेरिका के उस हाइड्रोजन बम से भी 2,000 गुना खतरनाक है, जो दूसरे विश्व युद्ध के जापान के नाकासाकी और हिरोशिमा पर गिराए थे।
रूस की SATAN-2 मिसाइल का टेस्ट तकनीकी गड़बड़ी के कारण कई बार बीच में इसे रोका गया, लेकिन इस बार इसे साल के अंतिम में टेस्ट के लिए भेज दिया जाएगा। इस मिसाइल के टेस्ट से इसकी स्पीड और तकनीक को परखा जाएगा। रूस ने दावा किया है कि यह मिसाइल 100-टन हथियार लेकर किसी भी सुरक्षा के घेरे को ध्वस्त कर सकती है।
रूसी मीडिया का दावा है कि प्रति सेकंड 7 किलोमीटर की स्पीड से चलने वाली इस मिसाइल की रेंज 10 हजार किमी है और मिसाइल एक वार में फ्रांस के आकार के बराबर की जमीन तबाह कर सकती है। इस मिसाइल ने अमेरिका के खतरनाक हथियारों को भी पीछे छोड़ दिया है। इसका नाम नाटो देशों ने मिलकर दिया है, वहीं, रूस में इसे RS 28-SARMAT कहा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications