रूस ने दिखाई ताकत, यूक्रेन से तनाव के बीच समुद्र और जमीन पर किया परमाणु अभ्यास
मास्को, 19 फरवरी। रूस की बढ़ती सैन्य गतिविधियों के साथ युक्रेन पर लगातार युद्ध के काले बादल गहराते जा रहे हैं। इस बीच ऐसी भी रिपोर्ट सामने आई है कि युक्रेन की सीमा के करीब रूस ने अपने लड़ाकू विमान भी तैनात कर दिए हैं। वहीं, अमेरिका ने भी दावा किया है कि रूस कभी भी युक्रेन पर हमला कर सकता है, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सभी तैयारियां कर ली है। सभी दावों और संभावनाओं के बीच अब क्रेमलिन के प्रवक्ता का कहना है कि रूस ने रणनीतिक परमाणु अभ्यास के रूप में समुद्र और भूमि पर पहले से तय किए गए लक्ष्यों को मार गिराया है।

Recommended Video
युक्रेन संग तनाव के बीच रूस का ये परमाणु अभ्यास दुनिया के लिए एक नई चिंता बन गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक क्रेमलिन ने कहा कि रूस ने शनिवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके बेलारूसी समकक्ष की देखरेख में रणनीतिक परमाणु अभ्यास के हिस्से के रूप में बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ समुद्र और भूमि आधारित लक्ष्यों को मार गिराया। क्रेमलिन ने एक बयान में कहा कि वार्षिक अभ्यास में किंजल और सिर्कोन हाइपरसोनिक मिसाइलों और कई अन्य हथियारों का प्रक्षेपण किया गया।
यह भी पढ़ें: यूक्रेन पर पहले आक्रमण की तैयारी में रूस! सैटेलाइट इमेज में सीमा पर दिखे रूसी फाइटर जेट्स
वहीं, दूसरी ओर युक्रेन ने भी रूस के इस परमाणु परिक्षण का करारा जवाब दिया है। विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन सभी परिदृश्यों के लिए तैयार है। बता दें कि दिमित्रो कुलेबा का ये जवाब उस समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन ने दावा किया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आक्रमण करने का फैसला कर लिया है। रूस द्वारा परमाणु परिक्षण के कई और मायने निकाले जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि यूक्रेन और पश्चिम के साथ बढ़ती शत्रुता रूस के लिए फायदेमंद है, संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके यूरोपीय सहयोगियों के बीच संबंधों को देखते हुए, इस तरह के प्रयास के लिए घरेलू समर्थन और 2024 के रूसी राष्ट्रपति चुनावों से पहले पुतिन की लोकप्रियता को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।












Click it and Unblock the Notifications