यूक्रेन पर पहले आक्रमण की तैयारी में रूस! सैटेलाइट इमेज में सीमा पर दिखे रूसी फाइटर जेट्स
नई दिल्ली, फरवरी 19। रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। दोनों देशों की सीमाओं पर सैन्य गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। इतना ही नहीं दोनों देशों के लीडर्स की बयानबाजी यही बयां कर रही है कि युद्ध की नौबत कभी भी आ सकती है। ऐसे में अमेरिकी स्पेस टेक्नोलॉजी कंपनी Maxar technologies ने सैटेलाइट की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें जारी की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है यूक्रेन सीमा पर रूस ने बढ़ी संख्या में अपने फाइटर जेट्स तैनात कर दिए हैं। रूस-यूक्रेन की सीमा पर रूसी एयरफील्ड्स में फाइटर जेट्स देखे गए हैं।

यूक्रेन पर आक्रमण करेगा रूस!
मैक्सार टेक्नोलॉजी की हाई रिजॉल्यूशन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि यूक्रेन सीमा पर रूस ने सैन्य साजो सामान तैनात कर दिया है। मैक्सार द्वारा जारी नई सैटेलाइट तस्वीरों में बेलारूस, क्रीमिया और पश्चिमी रूस को सीमाई इलाकों में कई स्थानों पर रूस की सैन्य गतिविधियां देखी गई हैं। इन तस्वीरों से इस बात का खतरा अधिक बढ़ गया है कि रूस कहीं ना कहीं यूक्रेन पर आक्रमण कर सकता है।
युद्ध की अटकलों को खारिज कर रहा है रूस
वहीं दूसरी ओर रूस लगातार इन बातों को खारिज कर रहा है कि वो आक्रमण की तैयारी कर रहा है। रूस की तरफ से युद्ध की अटकलों को लगातार खारिज किया जा रहा है। हालांकि रूस इस बात की गारंटी की मांग कर रहा है कि यूक्रेन कभी नाटो में शामिल नहीं होगाऔर पश्चिमी गठबंधन पूर्वी यूरोप से सेना को हटा देगा, लेकिन यूक्रेन ने ऐसा करने से इनकार कर दिया है। 2014 में रूस ने यूक्रेन के क्रीमिया क्षेत्र पर आक्रमण कर उस पर कब्जा कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications