10 लाख लोगों ने बताया यूरोप में घूमने के लिए सबसे पसंदीदा जगह कौन सी है?

सेंट पीटर्सबर्ग। यूरोप का एक शहर लगातार दूसरे साल दुनिया भर में लोगों की घूमने की सबसे पंसदीदा जगह बनकर सामने आया है। यह शहर है रूस का सेंट पीटर्सबर्ग।

 st petersburg

10 लाख पर्यटकों और पर्यटन विशेषज्ञों ने अपना वोट दिया

रूस का सेंट पीटर्सबर्ग ने लगातार दूसरे साल दुनिया भर के पर्यटकों के दिल में जगह बनाने में कामयाब रहा है। यह जानकारी वर्ल्‍ड ट्रेवल अवॉर्ड की अधिकारिक वेबवाइट ने दी है।

दुनिया भर में करीब 10 लाख पर्यटकों और पर्यटन विशेषज्ञों ने सेंट पीटर्सबर्ग को अपना वोट दिया है। यह वोट पाकर सेंट पीटर्सबर्ग वर्ष 2016 में पर्यटकों के दिल में जगह बनाने में कामयाब हो गया।

यूरोप में पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा जगह के रूप में सेंट पीटर्सबर्ग को इसलिए चुना गया क्‍योंकि सुरक्षा, इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर और होटल सभी सुविधाओं में यह जगह नंबर वन है।

सबसे ज्‍यादा लोग अभी चीन से घूमने आ रहे

रूस की राजधानी मॉस्‍को के बाद सेंट पीटर्सबर्ग दूसरा सबसे बडा शहर है। यूनेस्‍को की वर्ल्‍ड हेरिटेज साइट के तहत यहां पर ऐतिहासिक सेंट पीटर्सबर्ग सेंटर और उससे संबंधित ग्रुप ऑफ मोनूमेंटस मौजूद हैं। यहां पर दुनिया का सबसे बडा ऑर्ट और म्‍यूजियम द हरमिटेज मौजूद है।

वर्ल्‍ड ट्रेवल अवॉर्ड वेबसाइट के मुताबिक सेंट पीटर्सबर्ग कमेटी फॉर टूरिज्‍म डेवलपमेंट के आंद्रे मुशकारेव इस अवॉर्ड की ट्रॉफी को इटली में होने वाले सम्‍मान समारोह में ग्रहण करेंगे।

सेंट पीटर्सबर्ग में दुनिया में सबसे ज्‍यादा लोग अभी चीन से घूमने आ रहे हैं। वर्ल्‍ड ट्रेवल अवॉर्ड वर्ष 1993 से दिए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+