रूसी सेना ने यूक्रेन में 6 बड़े रेलवे स्टेशनों को किया तबाह! पश्चिमी देशों से हथियारों की सप्लाई हुई बाधित
मॉस्को, मई 04। यूक्रेन पर रूसी आक्रमण को लगभग 2 महीने हो गए हैं और अभी भी यूक्रेन के कई शहरों पर रूसी सेना हमले कर रही है। बुधवार को रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से यह दावा किया गया कि उनके देश की सेना ने यूक्रेन के 6 रेलवे स्टेशनों को तबाह कर दिया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इन रेलवे स्टेशनों से यूक्रेन को पश्चिमों देशों से हथियारों की मदद मिल रही थी, जो अब बाधित हो गई है।

पश्चिमी देशों से हो रहे थे हथियार सप्लाई!
रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि जिन 6 रेलवे स्टेशनों को तबाह किया गया है, उनके जरिए यूक्रेनी सेना को पश्चिमी देशों में निर्मित हथियारों की सप्लाई हो रही थी। हालांकि यह जानकारी नहीं दी गई है कि इन रेलवे स्टेशनों के जरिए यूक्रेनी सेना को किन पश्चिमी देशों से हथियारों की मदद मिल रही थी।
रूस ने किए हवाई हमले!
रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि हमारी सेना ने हवाई और समुद्र आधारित हथियारों का इस्तेमाल करके इन रेलवे स्टेशनों को ध्वस्त कर दिया है। रूसी रक्षा मंत्रालय के इस बयान पर अभी तक कीव की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने ये भी दावा किया है कि उनकी सेना ने पिछले 24 घंटे में कम से कम यूक्रेन के 40 सैन्य ठिकाने पर भी हमला किया है, जिसमें सभी ठिकानों को तबाह कर दिया गया है। इनमें चार ठिकाने ऐसे हैं जहां यूक्रेनी सेना के टैंक और गोला बारूद रखे हुए थे। आपको बता दें कि एक सप्ताह पहले रूस ने डोनबास के क्रास्नी में रेल नेटवर्क पर हमला किया था. उस समय भी यही कहा गया था कि इस रेलवे स्टेशन से हथियार की सप्लाई होता था जिसे तबाह कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications