रूस ने किया परमाणु हमला तो दुनिया में मचेगी तबाही, 60 लाख से अधिक लोगों की हो जाएगी मौत
नई दिल्ली, फरवरी 28। यूक्रेन के खिलाफ रूस ने जो जंग छेड़ी है वो अब परमाणु हमले के खतरे तक जा पहुंची है। दरअसल, रूस ने अपने न्यूक्लियर डिफेंस स्टाफ को अलर्ट पर रखा है और माना जा रहा है कि रूस ने न्यूक्लियर अटैक की प्लानिंग कर ली है। पुतिन ने अपने रक्षा प्रमुखों से कहा कि पश्चिमी देशों के आक्रामक बयानों की वजह से ऐसा करना जरूरी हो गया है। ऐसे में हर किसी के जहन में एक सवाल आ रहा है कि अगर रूस ने परमाणु हमला कर दिया तो क्या होगा? क्योंकि अभी तक परमाणु हमला एक ही बार हुआ था, जब अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर ये बम गिराए थे।
Recommended Video

60 लाख से अधिक लोगों की हो सकती है मौत
आपको बता दें कि जब से रूस ने अपने न्यूक्लियर डिफेंस स्टाफ को अलर्ट पर रखा है, तभी से पश्चिमी देशों समेत पूरी दुनिया की नींद उड़ गई है। ऐसे में ये हर कोई जानना चाहता है कि आखिर रूस ने परमाणु हमला कर दिया तो वो कितना खतरनाक हो सकता है। आपको बता दें कि रूसी सेना के निशाने पर यूक्रेन की राजधानी कीव और खारकीव शहर सबसे अधिक है। ऐसे में अगर रूस ने इन दो शहरों में परमाणु बम गिराए तो दोनों महानगरों का सफाया हो जाएगा और उस हमले में कम से कम 60 लाख लोगों की मौत हो सकती है।

रूस के सबसे घातक परमाणु हथियार
1. जार एटम बम
रूस के न्यूक्लियर बेड़े में इस हथियार का नाम सबसे पहले आता है। यह बम जापान में गिरे परमाणु बम से लगभग 3333 गुना अधिक खतरनाक है। यह बम किसी भी एक महागनर को पूरा खत्म करने की क्षमता रखता है। अगर रूस ने राजधानी कीव में या फिर खारकीव में इसका इस्तेमाल किया तो पूरा शहर एक झटके में राख हो जाएगा।
2. किंझल मिसाइल
रूस के परमाणु बेड़े का दूसरा सबसे घातक हथियार है किंझल मिसाइल। यह एक हाइपरसोनिक मिसाइल है। यह मिसाइल आवाज की गति से भी 10 गुना तेजी से चलती है और रूस का दावा है कि इस मिसाइल का अमेरिका के पास भी कोई तोड़ नहीं है। ऐसे में यह हथियार भी किसी एक शहर को तबाह कर सकता है।
3. 2s7 पिओन तोप
रूस के परमाणु बेड़े में शामिल यह तोप दुनिया की सबसे महाविनाशक तोप है। इस तोप का इस्तेमाल एटम बम के गोले को गिराने के लिए किया जाता है। इस तोप के जरिए एटम बम के गोलों को 37 किलोमीटर तक दागा जा सकता है।
4. बेरगोरोड पनडुब्बी
रूस के न्यूक्लियर बेड़े का ये सबसे खास हथियार है। यह दुनिया की सबसे बड़ी पनडुब्बी है। इस पनडुब्बी में एक छोटी पनडुब्बी और ड्रोन रखे जा सकते हैं। यह पनडुब्बी पोसाइडन टॉरपीडो से लैस है। यह एक पूरे शहर को तबाह करने की शक्ति रखती है।

जापान में डेढ़ लाख से अधिक लोगों की हुई थी मौत
आपको बता दें कि परमाणु हमले से दुनिया इस वक्त इसीलिए अधिक डरी हुई है, क्योंकि अभी तक इतिहास में एक ही परमाणु अटैक हुआ है, अमेरिका ने किया था। 77 साल पहले अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी में परमाणु बम गिराए थे। 6 अगस्त को हिरोशिमा में तो वहीं 9 अगस्त को नागासाकी में न्यूक्लियर अटैक हुआ था। ऐसे दावे किए जाते हैं कि हिरोशिमा में करीब 80 हजार और नागासाकी में करीब 70 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। उस अटैक का जापान पर इतना घातक असर हुआ कि वहां जन्म लेनी वाली कई पीढ़ियां विकलांग पैदा हुईं।
ऐसे में आज के समय में रूस के पास मौजूद परमाणु बम अमेरिका के परमाणु बमों से बहुत अधिक घातक हैं, जो दुनिया में तबाही मचा सकते हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications