रूसी सैन्य विमान पहले हवा में आग की लपटों से घिरा, फिर धड़ाम से गिरा, देखें Video
मास्को, 17 अगस्त: रूस में सेना का एक मालवाहक विमान दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसका दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है, जानकारी के मुताबित सेना का यह विमान रूस की राजधानी मास्को के पास हादसे का शिकार हुआ है। इस सैन्य परिवहन विमान के क्रैश होने से तीन लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही हैं। बता दें कि प्लेन मंगलवार को मास्को के बाहर एक टेस्टिंग के दौरान क्रैश हुआ है।
Recommended Video

प्लेन में दो टेस्ट पायलट और एक इंजीनियर
जानकारी के मुताबिक विमान में दो टेस्ट पायलट और एक फ्लाइट इंजीनियर सवार थे, जिसके बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा गया है। वहीं हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस हादसे से जुड़ी एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें प्लेन को कम ऊंचाई पर उड़ते हुए देखा जा सकता है, जिसके बाद अचनाक उसके एक पंख में आग लगती हुई नजर आती।

'आग के गोले' में बदला प्लेन
वहीं जैसे ही पायलट प्लेन को एक टर्न लेता है, वो हवा से नीचे जमीन की ओर मुड़कर धड़ाम से गिर जाता है। रूस के यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन के प्रवक्ता ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि लाइट मिलिट्री ट्रांसपोर्ट प्लेन Il-112V मॉस्को से लगभग 45 किलोमीटर पश्चिम में कुबिंका हवाई क्षेत्र में उतरने के लिए एक जंगली इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद धुएं का गुबार
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे देखते ही देखते प्लेन आग के गोले में बदल गया। वहीं इससे पहले पायलट कुछ कर पाता प्लेन पूरा तरह से बेकाबू होकर नीचे जमीन की ओर मुड़कर गिर गया। इस हादसे के तुंरत बाद भीषण आग का एक धमाका देखने को मिला। बता दें कि इससे पहले भी एक रूसी विमान तुर्की में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी। (अंत में देखें हादसे का वीडियो)












Click it and Unblock the Notifications