रूस ने लिया बदला! अमेरिका के 60 राजनयिकों को करेगा बाहर, दूतावास भी होगा बंद

सेंट पीट्सबर्गः रूस और अमेरिका के रिश्ते बिगड़ते जा रहे हैं। पहले अमेरिका ने रूस के 60 डिप्लोमेट्स को बाहर निकाला अब रूस ने 60 अमेरिकी डिप्‍लोमेट्स को अपने देश से निकाल दिया है। इतना ही नहीं सेंट पीट्सबर्ग में अमेरिका के वाणिज्‍यदूतावास को भी बंद कर दिया है। बता दें, ब्रिटेन में पूर्व रूसी जासूस सर्गेई स्क्रिपल और उनकी बेटी यूलिया को जहर दिया गया था, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। फिलहाल दोनों की हालात गंभीर बताई जा रही है।

कई देशों ने की है कार्रवाई

कई देशों ने की है कार्रवाई

इस विवाद के बाद रूस चौतरफा घिर गया है। कई देशों ने रूस के खिलाफ कार्रवाई का ऐलान किया है। अमेरिका समेत कई देशों ने रूस के 81 राजनयिकों को देश छोड़ने को कहा था। ट्रंप ने जिन रूसी राजनयिकों के खिलाफ यह आदेश सुनाया उन में से करीब एक दर्जन संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी मिशन में कार्यरत थे।

व्हाइट हाउस ने दिया आदेश

व्हाइट हाउस ने दिया आदेश

ट्रंप के फैसले के बाद व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सरह सैंडर्स ने कहा कि हमने अपनी जांच में पाया कि यह रूसी अधिकारी रूस के खुफिया एजेंसी के लिए काम कर रहे थे। इसलिए हम उन्हें और उनके परिवार को देश छोड़ने के लिए सात दिन का समय देते हैं।

पहले अमेरिका ने की थी कार्रवाई

पहले अमेरिका ने की थी कार्रवाई

अमेरिका ने रूस के खिलाफ कार्रवाई की थी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 60 रूसी राजनयिकों को निष्कासित करने का आदेश दिया था। अमेरिका की कार्रवाई के बाद जर्मनी के विदेश मंत्रालय ने भी चार रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया था, वहीं, फ्रांस ने भी चार रूसी राजनयिकों को देश से बाहर निकालने की बात कही थी। कई रूसी मीडिया रिपोर्ट्स में कहा है कि जिन रूसी राजनयिकों पर कार्रवाई हुई, उनके बारे में कार्रवाई करने वाले देशों ने रूस के ‘खुफिया अधिकारी होने का दावा किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+