यूक्रेन से जंग के बीच औंधे मुंह गिरा रूबल, रूसी सेंट्रल बैंक ने ब्याज दर 9.5 बढ़ाकर की 20 प्रतिशत
मॉस्को, 28 फरवरी: यूक्रेन के साथ चल रही जंग के बीच रूस के सेंट्रल बैंक ने प्रमुख ब्याज दर को 9.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का फैसला लिया है। रूस पर पश्चिमी देशों की ओर से लगाए प्रतिबंधों के बाद उसकी मुद्रा रूबल में भारी गिरावट देखने को मिली है। रूसी सेंट्रल बैंक ने सोमवार को जारी अपने एक बयान में कहा है कि बैंक ऑफ रूस के निदेशक मंडल ने प्रमुख दर को 20 प्रतिशत तक बढ़ाने का फैसला किया है।

काफी लंबी तनातनी के बाद बीते हफ्ते गुरुवार को रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया। इस हमले के बाद अमेरिका और कई यूरोपीय देशों ने रूस पर आर्थिक पाबंदियां लगा दिए हैं। जिसका सीधा असर रूस की अर्थव्यवस्ता पर देखने को मिला है। जिसके बाद सोमवार को नीतिगत ब्याज दरों को 9.5 से बढ़ाकर सीधे 20 फीसदी कर दिया गया है।
बता दें कि यूरोप और अमेरिका ने रूस के 640 बिलियन डॉलर के रिजर्व हिस्से को ब्लॉक कर दिया है। जिसके बाद सोमवार को रसियन करेंसी रूबल में 30 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है। रूसी करेंसी रूबल यूएस डॉलर के मुकाबले 117 पर आ गया है। रूस पर स्विफ्ट फाइनेंशियल पेमेंट पर भी बैन लगाया गया है। ऐसे में सेंट्रल बैंक ने यह कदम उठाया है ताकि प्रतिबंधों की कुछ भरपाई हो सके।
यूक्रेन ने कहा- वापस लौटे रूस
इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि रूसी सेना अपने हथियार डाल दें और उनके देश से निकल जाएं। साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी सरकार उन कैदियों को जेल से रिहा करेगी जिनके पास युद्ध का अनुभव है और जो देश की रक्षा में मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे रक्षा की दृष्टि से ये मददगार होगा। वहीं यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसके देश की सेना ने अब तक 5000 रूसी सैनिकों को मारा है। मंत्रालय ने कहा है कि पिछले चार दिन की लड़ाई में 5,300 रूसी सैनिक, रूस के 191 टैंकर, 29 लड़ाकू विमान, 29 हेलीकॉप्टर और 816 हथियारबंद गाड़ियों को ध्वस्त किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications