‘तत्काल हथियार डालें यूक्रेनी सैनिक’, बीच युद्ध में रूस का आखिरी अल्टीमेटम, खतरनाक मोड़ पर लड़ाई

मारियुपोल शहर यूक्रेन का बंदरगाह शहर है, जहां पर पिछले कई हफ्तों से कब्जा करने की कोशिश में रूसी सैनिक लगे हुए हैं, लेकिन यूक्रेनी सैनिकों ने उन्हें रोक रखा है।

मॉस्को, अप्रैल 19: जिस बात की आशंका थी, वही होते दिख रहा है और 55 दिनों से चले आ रहे युद्ध के बाद रूस ने यूक्रेनी सैनिकों को 'फौरन हथियार डालने' को कहा है। रूस ने अल्टीमेटम जारी करते हुए बंदरगाह शहर मारियुपोल में यूक्रेनी सैनिकों को बिना एक पल की देर किए हथियार रखने और अपने घर जाने के लिए कहा है। माना जा रहा है कि, 55 दिनों की लड़ाई के बाद अब रूस परेशान हो गया है और वो किसी बड़े स्तर की लड़ाई की प्लानिंग कर रहा है, ताकि फौरन लड़ाई खत्म किया जा सके।

Recommended Video

    Russia Ukraine War: रूस का यूक्रेन को अल्टीमेटम- हथियार डालें तो बचे रहेंगे जिंदा | वनइंडिया हिंदी
    रूस का अल्टीमेटम

    रूस का अल्टीमेटम

    रूस ने मंगलवार को यूक्रेनी सैनिकों से "तुरंत हथियार डालने" को कहा है और बंदरगाह वाले शहर मारियुपोल में मौजूद यूक्रेनी सैनिकों को लड़ाई छोड़कर फौरन अपने हथियार डालने की चेतावनी दी है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन की राजधानी कीव को सीधे तौर पर संबोधित किया है और कहा है कि, ‘यूक्रेन अपने सैनिकों को फौरन हथियार डालने को कहें और बेमतलब का प्रतिरोध दिखाना बंद करें'। रूस ने कहा है कि चंद घंटों में अगर यूक्रेनी सैनिक हथियार डाल देते हैं, तो रूस उनकी जान बख्शने की गारंटी ले रहा है अन्यथा अंजाम बहुत बुरे होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी रक्षा मंत्रालयन ने स्थानीय समयानुसा आज दोपहर तक का अल्टीमेटम दिया है।

    अचानक क्यों आया अल्टीमेटम?

    अचानक क्यों आया अल्टीमेटम?

    मारियुपोल शहर यूक्रेन का बंदरगाह शहर है, जहां पर पिछले कई हफ्तों से कब्जा करने की कोशिश में रूसी सैनिक लगे हुए हैं, लेकिन यूक्रेनी सैनिकों ने उन्हें रोक रखा है। पिछले हफ्ते भी रूसी सैनिकों ने दावा किया था, कि मारियुपोल पर रूस का नियंत्रण स्थापित हो गया है, लेकिन बाद में रूसी दावा गलत निकला था। लिहाजा, माना जा रहा है, कि यूक्रेन की सैनिकों ने जिस तरह से रूसी सैनिकों का डटकर मुकाबला किया है और जिस तरह से यूक्रेन ने मिसाइल हमले में रूसी जहाज को उड़ाया है, उससे रूस विचलित हो गया है और अब आखिरी लड़ाई के मूड में आ चुका है। वहीं, एक्सपर्ट्स का मानना है कि, रूस अब मारियुपोल शहर में तबाही मचाने वाली लड़ाई लड़ सकता है।

    हथियार डालने से यूक्रेन का इनकार

    हथियार डालने से यूक्रेन का इनकार

    वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के एक सहयोगी ने कहा है कि, पूर्वी यूक्रेन में रूस का नया आक्रमण "बहुत सावधानी से" आगे बढ़ रहा है और मॉस्को डोनबास पर कब्जा करने की अपनी महत्वाकांक्षा को हासिल नहीं कर पाएगा। ओलेक्सी एरेस्टोविच ने एक टेलीविज़न संबोधन में कहा कि रूसी सैनिक यूक्रेन के बचाव में "संवेदनशील स्थानों" को खोजने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन उन्होंने दावा किया कि मास्को के पास तोड़ने के लिए "पर्याप्त ताकत नहीं है"। यूक्रेनी राष्ट्रपति के सहयोगी ने ना सिर्फ हथियार डालने की धमकी को पूरी तरह से खारिज कर दिया है, बल्कि उन्होंने 99 प्रतिशत की गारंटी देते हुए कहा है, कि रूसी आक्रमण पूरी तरह से फेल हो जाएगा।

    डोनबास में मिसाइल हमले

    डोनबास में मिसाइल हमले

    रूस के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उसके बलों ने पूर्वी यूक्रेन में रात भर दर्जनों हवाई हमले किए हैं, जिसमें मिसाइल हमले भी शामिल हैं। रूस ने कहा कि, उसके सैनिकों ने डोनबास क्षेत्र में 13 जगहों पर हमले किए हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि, अन्य हवाई हमलों ने "यूक्रेन की 60 सैन्य संपत्ति" को ध्वस्त किया है, जिसमें पूर्वी सीमा के करीब के शहर भी शामिल हैं। वहीं, रूसी रक्षा मंत्रासय ने दावा किया है कि, रात में रूसी सैनिकों ने पूरे यूक्रेन में 1260 लक्ष्यों को निशाना बनाया है और ये हमले तोप, टैंक और मिसाइल से किए गये हैं। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी विमान-रोधी बलों ने डोनेट्स्क क्षेत्र में एक यूक्रेनी मिग -29 जेट को भी मार गिराया।

    मारियुपोल क्यों है महत्वपूर्ण?

    मारियुपोल क्यों है महत्वपूर्ण?

    काला सागर से सटे आजोव सागर पर महत्वपूर्ण रणनीतिक स्थिति वाले मारियुपोल पर कब्जा रूस के लिए बहुत जरूरी है। यह क्षेत्र रूसे के कब्जे वाले क्रीमिया प्रायद्वीप को पूर्वी यूक्रेन के क्षेत्रों पर कब्जा किए हुए अलगाववादी क्षेत्रों से अलग करता है। अगर रूसी सैनिक मारियुपोल पर कब्जा कर लेते हैं तो उन्हें दोनेत्स्क और लुहांस्क के अलगाववादी सैनिकों तक पहुंच मिल जाएगी। साथ ही क्रीमिया में मौजूद रूसी सैनिक भी इन क्षेत्रों तक पहुंच जाएंगे जो युद्ध में रूस को बड़ी बढ़त दिलाएगा। साथ ही यह महत्वपूर्ण बंदरगाह भी है। यहां से जहाज दुनियाभर में अनाज का निर्यात करते हैं। इस शहर पर कब्जा रूस के लिए दुनिया में पहुंच भी आसान करेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+