Russia-Bulgaria tension :रूस ने बुल्गारिया के दूतावास को बंद करने की धमकी दी

यूरोप और अमेरिका ने अब तक पुतिन की देश पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं। वहीं अब बुल्गारिया ने भी रूस को आंख दिखाना शुरू कर दिया है। पुतिन ने बुल्गारिया के दूतावास को बंद करने की धमकी दे दी है।

मॉस्को, 1 जुलाई : रूस ने शुक्रवार को बुल्गारिया russia bulgaria tension) में अपने दूतावास और मास्को में यूरोपीय संघ के देश के मिशन को बंद करने की धमकी दी। बता दें कि, बुल्‍गारिया के निवर्तमान प्रधान मंत्री किरिल पेटकोव ने रूस के उस अल्‍टीमेटम को मानने से साफ इन्‍कार कर दिया है जिसमें रूस ने बुल्‍गारिया द्वारा 70 रूसी राजनयिकों को शुक्रवार दोपहर तक देश छोड़ने के फैसले को वापस लेने को कहा था। इसके अलावा उन्‍होंने बुल्‍गारिया के वित्‍तमंत्री और पीपी पार्टी के नेता असेन वासिलेव को अपनी जगह जगह देश का नया प्रमुख बनाने का भी आदेश दिया था।

photo

रूस के लिए एक और नई टेंशन
बता दें कि, बाल्‍कन देश बुल्‍गारिया यूरोपीय संघ का सदस्‍य देश होने के अलावा नाटो का सदस्‍य भी है। कभी बुल्गारिया को रूस के करीबी देशों में गिना जाता था। हाल के दिनों में इस देश में राजनीतिक संकट छाया हुआ है। जानकारी के मुताबिक, ये संकट पिछले सप्‍ताह देश की सरकार के खिलाफ सदन में लाए अविश्‍वास प्रस्‍ताव को लेकर खड़ा हुआ था। इसके बाद पेटकोव ने इसी सप्‍ताह 70 रूसी राजनयिकों पर जासूसी करने का आरोप लगाकर उनको देश से बाहर जाने का आदेश दे डाला था। वहीं, रूस ने बुल्‍गारिया को अपना फैसला पलटने के लिए अल्‍टीमेटम दिया था। इसमें कहा गया था कि यदि बुल्‍गारिया अपना ये फैसला नहीं बदलता है तो रूस मास्‍को स्थित उसके दूतावास को बंद कर देगा।

यूरोपीय संघ का कड़ा विरोध
रूस के इस फैसले और धमकी का यूरोपीय संघ ने कड़ा विरोध किया है। पेटकोव ने रूस के इस फैसले को न माने जाने वाला बताया है। उन्‍होंने कहा है कि हम बुल्‍गारिया को फैसला पलटने के लिए मंजूरी नहीं देंगे। इसके अलावा रूस स्थित बुल्‍गारिया दूतावास कर्मियों को भी दिए अल्‍टीमेटम पर नाराजगी जताई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+