PM मोदी के दौरे से पहले यूक्रेन ने रूस पर किए भीषण हमले, पुतिन ने किया आपातकाल का ऐलान, दौरा होगा रद्द?
Ukraine Attack On Russia: प्रधानमंत्री रूस कल रूस का दौरा करने वाले हैं, लेकिन उनके दौरे से ठीक पहले यूक्रेन ने रूस में भीषण हमले किए हैं, जिसके बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के कई हिस्सों में आपातकाल का ऐलान कर दिया है।
यूक्रेन की सीमा से लगे पश्चिमी क्षेत्र के गवर्नर ने रविवार को कहा है, कि यूक्रेन के ड्रोन हमले के बाद गोदाम में आग लगने के बाद रूस के वोरोनिश क्षेत्र के कुछ हिस्सों में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी गई है।

एलेक्जेंडर गुसेव ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर कहा है, कि यूक्रेन के हमले में "कोई हताहत नहीं हुआ है।" उन्होंने कहा, कि क्षेत्र के पोडगोरेंस्की जिले के कुछ निवासियों को निकाला जा रहा है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा है, कि अभी भी ड्रोन हमले के बाद "विस्फोटक वस्तुओं का विस्फोट जारी है।"
प्रधानमंत्री मोदी जाने वाले हैं रूस
आपको बता दें, कि 24 फरवरी 2022 को शुरू हुआ रूस-यूक्रेन युद्ध 2 सालों के बाद भी जारी है और रूस पर ये ताजा हमला उस वक्त हुआ है, जब प्रधानमंत्री मोदी का हाईप्रोफाइल दौरा होने वाला है।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने शनिवार को कहा है, कि रूस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मास्को यात्रा की उम्मीद है, जो रूसी-भारतीय संबंधों के लिए महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री मोदी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर 8 से 9 जुलाई तक मास्को में रहेंगे, जहां वे 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को नई दिल्ली में उच्च स्तरीय यात्रा की घोषणा करते हुए कहा, कि दोनों नेता दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों की पूरी श्रृंखला की समीक्षा करेंगे और आपसी हितों के समकालीन क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।
रूस के सरकारी टेलीविजन चैनल वीजीटीआरके को दिए इंटरव्यू में पेस्कोव ने कहा है, कि प्रधानमंत्री मोदी का मॉस्को में कार्यक्रम व्यापक होगा और दोनों नेता अनौपचारिक बातचीत कर सकेंगे। उन्होंने कहा, "जाहिर है, एजेंडा व्यापक होगा, अगर इसे अति व्यस्त न भी कहा जाए। यह एक आधिकारिक यात्रा होगी और हमें उम्मीद है कि दोनों प्रमुख अनौपचारिक तरीके से भी बातचीत कर सकेंगे।"
पेस्कोव ने कहा कि रूसी-भारतीय संबंध रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर हैं। उन्होंने कहा कि क्रेमलिन में आमने-सामने की बातचीत और प्रतिनिधिमंडलों की बातचीत दोनों ही होंगी। हालांकि, अभी तक कोई जानकारी नहीं है, कि ताजा यूक्रेनी हमले के बाद पीएम मोदी के दौरे पर कोई प्रभाव पड़ेगा या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications