Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rupee Vs Dollar: रिकॉर्ड स्तर पर नीचे लुढ़का रुपया, डॉलर ही नहीं बल्कि पाउंड और येन के सामने बुरी तरह टूटा

Rupee Vs Dollar: नवंबर 21 से 28 के बीच, भारतीय रुपया सिर्फ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ही नहीं, बल्कि लगभग सभी बड़ी विदेशी मुद्राओं के सामने कमजोर हो गया। इस दौरान, डॉलर के मुकाबले रुपया 88.64 से 89.46 पर आ गया। यूरो के मुकाबले यह 102.32 से 103.63, ब्रिटिश पाउंड के सामने 116.08 से 118.27, और जापानी येन के मुकाबले 0.5642 से 0.5720 तक गिर गया।

एक साल में गिरावट और भी बड़ी रही-28 नवंबर 2024 से अब तक डॉलर के सामने रुपया 84.49 से 89.46 तक, यूरो के सामने 89.12 से 103.63 तक, पाउंड के सामने 106.97 से 118.27 तक और येन के सामने 0.5574 से 0.5720 तक कमजोर हुआ है। कुल मिलाकर, यूरो और पाउंड के मुकाबले गिरावट डॉलर से भी ज्यादा रही।

Rupee Vs Dollar

क्या हैं NEER और REER?

रुपये की असली मजबूती या कमजोरी सिर्फ डॉलर रेट से नहीं पता चलती। इसके लिए दो बड़े इंडेक्स NEER (Nominal Effective Exchange Rate) और REER (Real Effective Exchange Rate) को समझना जरूरी है। ये बिल्कुल CPI जैसे इंडेक्स होते हैं-जैसे CPI घरेलू चीज़ों की कीमत बताता है, वैसे ही NEER/REER बताते हैं कि रुपया बाकी दुनिया की करेंसी के मुकाबले कैसा चल रहा है।

40 देशों की करेंसी का वेटेड एवरेज है NEER और REER

NEER/REER को 40 देशों की मुद्राओं के आधार पर बनाया जाता है। इन देशों का भारत के कुल ट्रेड में 88% हिस्सा है। इंडेक्स का बेस ईयर 2015-16 है जिसे 100 माना जाता है। अगर इंडेक्स ऊपर जाए तो मतलब रुपया मजबूत, और अगर नीचे आए तो रुपया कमजोर।

2018 से NEER 100 से नीचे

रुपया 2018-19 से लगातार दबाव में है। NEER 100 से नीचे बना हुआ है। अभी NEER का मान लगभग 90 है-यानी 2015-16 के बाद से रुपये में लगभग 10% की गिरावट। जनवरी 2022 से जनवरी 2025 तक NEER में सिर्फ 3.4% की गिरावट (93.94 से 90.75) दिखी। लेकिन इसके बाद अचानक अक्टूबर 2025 तक यह 84.58 तक गिर गया-सिर्फ नौ महीनों में 6.8% की बड़ी गिरावट।

रुपया अब ओवरवैल्यूड नहीं, बल्कि अंडरवैल्यूड

NEER सिर्फ रुपये की नॉमिनल वैल्यू बताता है, लेकिन REER मुद्रास्फीति (inflation) को भी ध्यान में रखता है। इसलिए REER ज्‍यादा सही तस्वीर देता है। नवंबर 2024 में REER 108.06 के रिकॉर्ड हाई पर था। लेकिन अक्टूबर 2025 तक यह 9.8% गिरकर 97.47 पर आ गया। इसका मतलब रुपया अब ओवरवैल्यूड नहीं, बल्कि अंडरवैल्यूड हो चुका है। रुपया क्यों अंडरवैल्यूड हो रहा है इसके दो कारण हैं।

1. ज्यादातर करेंसी के मुकाबले रुपया गिरा

रुपया पिछले साल में चीन की करेंसी युआन के मुकाबले भी गिरकर 11.66 से 12.63 पर आ गया है। NEER के 85 से नीचे जाने का मतलब है कि नॉमिनल लेवल पर रुपया समग्र रूप से कमजोर हुआ है।

2. भारत में महंगाई बाकी देशों से कम

अक्टूबर 2025 में भारत की CPI महंगाई सिर्फ 0.25% रही-जबकि

• अमेरिका: 3%
• जापान: 3%
• UK: 3.6%
• यूरो ज़ोन: 2.1%
• इंडोनेशिया: 2.9%
• ब्राज़ील: 4.7%

कम महंगाई + रुपये का गिरना = REER का 100 से नीचे जाना
यही वजह है कि रुपया अब अंडरवैल्यूड माना जा रहा है।

भारत का एक्सचैंज रेट अब "क्रॉल-लाइक अरेंजमेंट"

IMF ने 26 नवंबर को भारत की एक्सचेंज रेट सिस्टम को "क्रॉल-लाइक अरेंजमेंट" बताया है। पहले यह "स्टेबलाइज्ड अरेंजमेंट" था, और उससे पहले "फ्लोटिंग"।

क्रॉल-लाइक सिस्टम का मतलब:

• करेंसी फिक्स नहीं है
• करेंसी फ्री-फ्लोट भी नहीं है
• रेट धीरे-धीरे बदलता है, लगभग 2% के दायरे में

यह बताता है कि भारत अब बहुत आक्रामक तरीके से रेट को कंट्रोल नहीं कर रहा।

Governor संजय मल्होत्रा के दौर में RBI ने रुख बदला

11 दिसंबर 2024 को कार्यभार संभालने के बाद से, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा अधिक फ्लेक्सिबल पॉलिसी अपना रहे हैं।

• अब डॉलर खरीदने-बेचने के इंटरवेंशन कम हो गए हैं
• महंगाई कम होने की वजह से RBI पर रुपये को आर्टिफिशियल तरीके से मजबूत रखने का दबाव नहीं
• ट्रम्प के टैरिफ और चीन के ग्लोबल एक्सपोर्ट शिफ्ट से इंडिया की ट्रेड कॉम्पिटिशन बढ़ी-इसलिए थोड़ा कमजोर रुपया देश के लिए फायदेमंद हो सकता है

आगे क्या? REER और गिर सकता है

नवंबर में डॉलर के मुकाबले रुपया 73 पैसे गिर गया। अगर आने वाले महीनों में-

• नॉमिनल अवमूल्यन जारी रहा
• और CPI महंगाई 3% से नीचे बनी रही

तो REER और नीचे जा सकता है-यानी रुपया और ज्यादा अंडरवैल्यूड दिखेगा।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+