Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ron DeSantis: डोनाल्ड ट्रंप के 'दुश्मन' रॉन डीसेंटिस लड़ेंगे राष्ट्रपति चुनाव, एलन मस्क के साथ आज करेंगे ऐलान

रॉन डीसेंटिस, दक्षिणपंथी विचारधारा के माने जाते हैं और एक समय वो ट्रंप के काफी करीबी थे, लेकिन अब वो ट्रंप के धूर विरोधी हैं। रॉन डीसेंटिस की लोकप्रियता ने हमेशा से ट्रंप को परेशान किया है।

Ron DeSantis

Ron DeSantis News: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए जोर लगातार पकड़ता जा रहा है और एक के बाद एक उम्मीदवार, अपनी पार्टी के अंदर राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी का ऐलान करते जा रहे हैं।

मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन, जो डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हैं, वो भी अपनी दावेदारी का ऐलान कर चुके हैं और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं।

लेकिन, अब डोनाल्ड ट्रंप के रास्ते के सबसे बड़े कांटे रॉन डीसेंटिस ने चुनाव लड़ने का मन बना लिया है और आज वो एलन मस्क के साथ मिलकर अपनी राष्ट्रपति की दावेदारी का ऐलान करेंगे।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क के साथ ट्विटर पर वर्चुअल स्टेज शेयर करेंगे और रिपब्लिकन पार्टी के अंदर चुनावी कैम्पेन शुरू कर देंगे। रॉन डीसेंटिस, जो फ्लोरिडा के गवर्नर हैं, उनके ऑफिस के तरफ से उनके राष्ट्रपति चुनाव में दावेदारी को लेकर ये घोषणा की गई है।

रिपोर्ट के मुकाबिक, रॉन डीसेंटिस ने ट्विटर पर एलन मस्क के साथ अपनी दावेदारी की घोषणा करने का ऐलान इसलिए किया है, ताकि वो एलन मस्क के समर्पिक फैनबेस को अपने पक्ष में कर सकें और दक्षिणपंथी विचारधारा वाले लोगों का समर्थन हासिल कर सकें, ताकि वो डोनाल्ड ट्रंप से आगे निकल सकें।

डोनाल्ड ट्रंप का पत्ता साफ?

रॉन डीसेंटिस, जो रिपब्लिकन पार्टी के नेता है, वो डोनाल्ड ट्रंप के रास्ते का सबसे बड़ा बाधा हैं और एकमात्र रॉन डीसेंटिस ही हैं, जिनसे डोनाल्ड ट्रंप को अपनी उम्मीदवारी को लेकर डर लगता है।

सीएनएन के मुताबिक, रॉन डीसेंटिस को डोनाल्ड ट्रंप का 'सबसे दुर्जेय प्राथमिक चैलेंजर' के रूप में माना जाता है, हालांकि उनके चुनाव लड़ने की अनिश्चितताओं की वजह से उनका पब्लिक रेटिंग पिछले दिनों गिर गया है। वहीं, माना जा रहा है, कि ट्विटर पर अपनी दावेदारी का ऐलान कर वो डोनाल्ड ट्रंप को चिढ़ाना भी चाहते हैं, जिन्हें ट्विटर ने साल 2021 में ब्लॉक कर दिया था। हालांकि, अब एलन मस्क ने उनके ऊपर से प्रतिबंध हटा लिया है, लेकिन ट्रंप ने दोबारा ट्विटर ज्वाइन नहीं किया।

Ron DeSantis

रिपोर्ट है, कि डोनाल्ड ट्रंप ने जब ट्विटर पर वापसी से इनकार कर दिया, तो एलन मस्क के लिए रॉन डीसेंटिस सबसे मुफीद उम्मीदवार बन गये।

ट्विटर पर करेंगे दावेदारी का ऐलान

सीएनएन के मुताबिक, रॉन डीसेंटिस की दावेदारी की रिपोर्ट सबसे पहले NBC News ने दी थी और NBC News के मुताबिक, अमेरिकी समय के मुताबिक शाम 6 बजे वो एलन मस्क के साथ अपनी दावेदारी का ऐलान करेंगे। इस कार्यक्रम के होस्ट एलन मस्क के सहयोगी डेविड सैक्स होंगे। वहीं, सीएनएन ने कहा है, कि एलन मस्क ने इस कार्यक्रम की पुष्टि कर दी है।

एलन मस्क ने सीएनएन से कहा, कि "मैं रॉन डीसेंटिस का इंटरव्यू लूंगा और वो इसमें अपनी दावेदारी की घोषणा करेंगे। यह कुछ ऐसा है, जो पहली बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हो रहा है, और इसमें रियल टाइम सवाल और जवाब होंगे, जिसमें कुछ भी पहले से तय नहीं होगा"। हालांकि, एलन मस्क ने ये भी कहा, कि फिलहाल वो किसी एक उम्मीदवार को समर्थन देने की योजना नहीं बना रहे हैं।

वहीं, कार्यक्रम के होस्ट डेविड सैक्स, अमेरिका के एक प्रमुख राजनीतिक डोनर हैं और उन्होंने साल 2021 में रॉन डीसेंटिस की गवर्नर पद की दावेदारी के लिए 70 हजार डॉलर का चंदा दिया था।

Recommended Video

    Donald Trump रेप केस में दोषी निकले, सजा मिली पर नहीं जायेंगे जेल | वनइंडिया हिंदी

    वहीं, माना जा रहा है, कि रॉन डीसेंटिस की उम्मीदवारी से डोनाल्ड ट्रंप को बहुत बड़ा झटका लगा है, क्योंकि वो भी डोनाल्ड ट्रंप की जैसी ही राजनीति करते हैं। एक वक्त रॉन डीसेंटिस भी ट्रंप के करीब थे, लेकिन बाद में दोनों के बीच दूरियां आ गईं। रॉन डीसेंटिस को दक्षिणपंथी राजनीति का प्रमुख चेहरा माना जाता है और उन्हें रिपब्लिकन पार्टी के अंदर भारी समर्थन है। कई रिपोर्ट्स में तो यहां तक कहा गया है, कि वो जो बाइडेन को हराने की ताकत रखते हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+