काबुल में NATO आर्मी बेस के पास रॉकेट अटैक, 15 की मौत

काबुल। अफगानिस्तान में लगातार आंतकवादी हमले हो रहे हैं। काबुल में शनिवार सुबह तीन रॉकेट दागे गए। तीनों रॉकेट काबुल के ग्रीन जॉन में तीन रॉकेट दागे गए, जिसमें दो नाटो कंपाउंड के पास आकर गिरे। इस घटना के कुछ ही घंटों के बाद सैनिक कैडेट्स की बस लोड पर आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई। अफगानिस्तान में पिछले दो दिनों में यह लगातार दूसरा बड़ा हमला है।

काबुल में NATO आर्मी बेस के पास रॉकेट से हमला, 15 की मौत

इस हमले के बाद अफगानिस्तान में यूएस-नाटो प्रवक्ता ने कहा कि नाटो कंपाउंड में इससे कोई हताहत की खबर नहीं है। काबुल में यह हमला सुबह करीब 6 बजे उस जगह हुआ, जहां अफगान डिफेंस मिलिट्री और कुछ दूतावास स्थित है। इस हमले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बता दें कि अफगानिस्ता में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को काबुल में एक शिया मस्जिद के भीतर हुए आत्मघाती बम हमले ने 43 लोगों की जान ले ली और सैकड़ों को घायल कर दिया। इस घटना में दो आत्मघाती कार बम विस्फोट हुए जिसके बाद घंटों मुठभेड़ चली। इस हमले की जिम्मेदारी ISIS ने ली थी।

अफगानिस्तान पिछले एक हफ्ते से साल के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। पिछले एक हफ्ते में 150 लोगों की जान गई है। आतंकवादियों ने ज्यादातर निशाना आर्मी बेस और पुलिस को बनाया है। गौरतलब है कि अमेरिका ने भी अफगानिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+