पाकिस्तान: क्वेटा में अस्पताल के पास जोरदार धमाका, 2 पुलिसकर्मियों समेत 4 घायल
क्वेटा। पाकिस्तान के क्वेटा में गुरुवार को एक बार फिर हुए जोरदार बम धमाके में चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। यह धमाका अल-खैर अस्पताल के पास हुआ है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, धमाके में दो पुलिसकर्मी और दो आम नागरिक घायल हुए हैं। धमाका एंटी टेररिज्म फोर्स की वैन को निशाना बनाकर किया गया था।
सड़क किनारे प्लांट किया था बम
बम को सड़क किनारे प्लांट किया गया था और जैसे ही सुरक्षाबलों की गाड़ी वहां से गुजरी, धमाका कर दिया गया। मौके पर राहत-बचाव टीम और सुरक्षाबलों की टीम पहुंच चुकी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि इसके पहले सोमवार को भी क्वेटा में ही एक सिविल अस्पताल के इमरजेंस वार्ड में हुए धमाके में 70 लोगों की मौत हो गई थी। फिलहाल घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन जारी है।












Click it and Unblock the Notifications