ऋषि सुनक लड़ेंगे चुनाव, कहा- ब्रिटेन की इकॉनमी संकट में, PM बने तो कर सकते हैं ठीक
भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने रविवार को औपचारिक रूप से ब्रिटेन के नए पीएम चुने जाने के लिए उम्मीदवारी की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह अर्थव्यवस्था को ठीक करना चाहते हैं और देश के लिए कुछ करना चाहते हैं।
ब्रिटेन में राजनीतिक अस्थिरता के बीच अब अगले प्रधानमंत्री बनने को लेकर कोशिशें तेज हो गई हैं। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि 28 अक्टूबर तक ब्रिटेन को नया प्रधानमंत्री मिल सकता है। इस बीच भारतीय मूल के ऋषि सनक ने रविवार को निवर्तमान प्रधानमंत्री लिज ट्रस की जगह लेने के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। ऋषि सुनक ने अपनी उम्मीदवारी की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया, "यूनाइटेड किंगडम एक महान देश है, लेकिन हम एक गहरे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि वह अर्थव्यवस्था को ठीक करना चाहते हैं और देश के लिए कुछ करना चाहते हैं।
Recommended Video

गहरे आर्थिक संकट में फंसा है देश
ट्विटर पर डेढ़ महीने से भी अधिक समय के बाद वापसी करते हुए ऋषि सुनक ने कहा कि हम जानते हैं कि ब्रिटेन एक महान देश है लेकिन ये एक गहरे आर्थिंक संकट में फंसा हुआ है। सुनक ने लिखा कि कंजर्वेटिव पार्टी के कार्यकर्ताओं का चुनाव अब यह तय करेगा कि ब्रिटिश लोगों की, अगली पीढ़ी के पास अधिक अवसर होंगे या नहीं। सुनक ने आगे कहा, "इसलिए मैं आपका अगला प्रधानमंत्री और कंजर्वेटिव पार्टी का नेता बनने के लिए खड़ा हुआ हूं। मैं अपने देश की अर्थव्यवस्था को ठीक करना चाहता हूं, मैं चाहता हूं कि हमारी पार्टी एकजुट हो और अपने देश के लिए काम करे।"

देश की इकॉनमी को ठीक करेंगे सुनक
सुनक ने आगे कहा कि एक चांसलर के रूप में उन्होंने देश की इकॉनमी को सबसे कठिन समय में चलाने में मदद की है। लेकिन जिस चुनौती का सामना अभी देश कर रहा है वह पहले से भी बड़ा है। यदि हम इस घड़ी में सही चुनाव करते हैं तो वह देश के लिए एक अभूतपूर्व अवसर साबित होगा। सुनक ने आगे कहा कि उनके पास देश की बेहतरी के लिए एक ट्रैक रिकॉर्ड है। सुनक ने दावा किया कि वे 2019 के चुनावी घोषणापत्र के वादे को पूरा करेंगे।

ब्रिटेन का नेतृत्व करने को तैयारः सुनक
ऋषि सुनक ने दावा किया कि उनके नेतृत्व वाली सरकार हर ईमानदार होगी और अपनी जवाबदेही के लिए तैयार होगी। अपने काम को पूरा करने के लिए वह हर दिन प्रयास करेंगे और आगे बढ़ेंगे। सुनक ने कहा कि वे पार्टी कार्यकर्ताओं से देश के आगे बढाने के लिए समस्याओं को ठीक करने के लिए एक अवसर मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह ब्रिटेन का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

ऋषि के साथ कोई समझौता नहीं कियाः बोरिस जॉनसन
द टेलिग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक बोरिस जॉनसन ने अपने समर्थकों से कहा है कि उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री की दौड़ के लिए ऋषि सुनक के साथ कोई समझौता नहीं किया है। रिपोर्ट के मुताबिक लंदन में बोरिस जॉनसन और ऋषि सुनक ने आमने-सामने बैठ कर इस मसले पर चर्चा भी की। इसी बीच पूर्व चांसलर नादिम जहावी ब्रिटेन के पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन के नवीनतम समर्थक बन गए हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन को बोरिस की जरूरत है। इससे पहले बोरिस जॉनसन ने दावा किया था कि उनके पास पीएम पद में दावेदारी पेश करने के लिए सौ सांसदोंकी संख्या है।
ब्रिटेन में ऋषि सुनक को ये दो लोग दे सकते हैं कड़ी टक्कर, 28 अक्टूबर को तय होगा पार्टी का नेता












Click it and Unblock the Notifications