अमेरिका में खालिस्तान संगठनों के बीच सिर फुटव्वल, सिख नगर कीर्तन के दौरान शुरू हुआ झगड़ा
Khalistan in America: अमेरिका के कैलिफोर्निया के युबा शहर में दो कथित खालिस्तानी गुटों के बीच दरार की खबरें सामने आई हैं, जहां हाल ही में वार्षिक सिख नगर कीर्तन के लिए 2 लाख से ज्यादा लोग जुटे हुए थे,जिसे भारत के बाहर सबसे बड़ी सिख सभाओं में से एक माना जा गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, कथित तौर पर खालिस्तानी समूहों में से एक ने, एक बैनर लहराने के लिए एक हेलीकॉप्टर तैनात किया था, जिसमें लिखा था कि 'दिल्ली बनेगा खालिस्तान'। इसी दौरान खालिस्तान समूहों के बीच जमकर झगड़ा हुआ है। सूत्रों का कहना है, कि हालांकि दरार की वजह फिलहाल अज्ञात है, लेकिन समूहों से जुड़े कुछ तत्व, सिख फॉर जस्टिस समूह द्वारा नियंत्रित हैं।

कनाडा के बाद, प्रतिबंधित आतंकवादी समूह सिख फॉर जस्टिस ने अब 28 जनवरी 2024 से शुरू होने वाले खालिस्तान जनमत संग्रह के अमेरिकी चरण की घोषणा की है। एसएफजे ने रविवार को कैलिफोर्निया के युबा शहर में 44 वें वार्षिक सिख परेड में यह घोषणा की।
खालिस्तानी संगठनों में दरार
इसने 1986 में सिख अलगाववादियों सुखदेव सिंह और हरजिंदर सिंह द्वारा पूर्व भारतीय सेना प्रमुख जनरल एएस वैद्य की हत्या का जश्न मनाते हुए एक झांकी के साथ "अमेरिका वोट" की घोषणा की। यह घोषणा एसएफजे के कानूनी सलाहकार, गुरपतवंत सिंह पन्नून, जो कि भारत में एक वांटेड-आतंकवादी है, उसके 19 नवंबर से वैश्विक सिख समुदाय से "एयर इंडिया की उड़ान बंद करने" के आह्वान के ठीक एक दिन बाद आई है।
पन्नून ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कहा, 19 नवंबर को एयर इंडिया से यात्रा न करें, अन्यथा आपकी जान खतरे में पड़ जाएगी। उसने धमकी भरे वीडियो में कहा, कि "हम सिख लोगों से 19 नवंबर को एयर इंडिया के माध्यम से उड़ान नहीं भरने के लिए कह रहे हैं। उस दिन वैश्विक नाकाबंदी होगी।"
उसने सिख समुदाय से 19 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को "बंद" करने का आह्वान किया।
एसएफजे का खालिस्तान जनमत संग्रह का दूसरा चरण 29 अक्टूबर को कनाडा के सरे शहर में किया गया है, जिसमें खालिस्तानियों ने कनाडा में तैनात भारतीय उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा की गिरफ्तारी के लिए 100,000 डॉलर के इनाम की घोषणा की और खालिस्तान के हिस्से के रूप में दिल्ली के साथ एक नया नक्शा जारी किया।
केसीआरए न्यूज के अनुसार, अनुमानित 3 लाख लोग युबा सिटी में सिख नगर कीर्तन मनाने आए थे, जहां एसएफजे ने खालिस्तान जनमत संग्रह की घोषणा की। वार्षिक सिख परेड उत्सव की शुरुआत 1980 के दशक में युबा शहर में प्रसिद्ध पंजाबी-अमेरिकी आड़ू किसान दीदार सिंह बैंस द्वारा की गई थी, जिन्हें "पीच किंग" के नाम से भी जाना जाता है।
यह आयोजन नवंबर के पहले रविवार को आयोजित किया जाता है और हर साल अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड और भारत से लगभग 100,000 दक्षिण एशियाई लोग इसमें शामिल होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications