Delhi Metro: दिल्ली में आधी रात के बाद भी दौड़ेगी मेट्रो! घर से निकलने से पहले देख लें लास्ट ट्रेन का टाइम

Delhi Metro Timings: 8 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में आईपीएल का रोमांच चरम पर होगा, लेकिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए असली खुशखबरी दिल्ली मेट्रो की ओर से आई है। मैच के बाद घर वापसी की चिंता को दूर करते हुए DMRC ने 'मिडनाइट गिफ्ट' दिया है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (DC vs KKR) के मुकाबले को देखते हुए अपनी सेवाओं में विस्तार किया है।

Delhi Metro Train Timing

आधी रात भी दर्शकों को नहीं होगी परेशानी
मेट्रो प्रशासन ने सभी लाइनों पर आखिरी ट्रेन के समय को बढ़ा दिया है ताकि आधी रात को मैच खत्म होने के बाद दर्शकों को कैब या ऑटो के लिए परेशान न होना पड़े। DMRC ने स्पष्ट किया है कि यह बदलाव केवल कल यानि 8 मई के लिए है और मैच के समापन समय को देखते हुए टाइमिंग में थोड़ा और बदलाव भी रखा जा सकता है। आइए जानतें हैं इस विशेष व्यवस्था से दिल्लीवासियों को कितनी राहत मिलेगी।

दिल्ली मेट्रो की नई टाइमिंग (Revised Last Train Timings):

DMRC द्वारा जारी चार्ट के अनुसार, 12 घंटे वाले (AM/PM) फॉर्मेट में आखिरी मेट्रो का समय इस प्रकार है:

  • येलो लाइन: समयपुर बादली के लिए रात 12 बजकर 20 मिनट पर और मिलेनियम सिटी सेंटर के लिए रात 11 बजकर 45 मिनट पर।
  • ब्लू लाइन: द्वारका सेक्टर-21 के लिए रात 12:00 बजे, नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी के लिए रात 11 बजकर 35 मिनट और वैशाली के लिए रात 11 बजकर 45 मिनट पर।
  • ग्रीन लाइन: कीर्ति नगर और इंदरलोक के लिए आखिरी मेट्रो देर रात 1:00 बजे मिलेगी।
  • वॉइलेट लाइन: कश्मीरी गेट के लिए रात 11 बजकर 20 मिनट और राजा नाहर सिंह के लिए रात 12 बजकर 25 मिनट पर।
  • पिंक लाइन: मजलिस पार्क के लिए रात 12 बजकर 12 मिनट और शिव विहार के लिए देर रात 1 बजकर 55 मिनट पर।
  • मैजेंटा लाइन: बॉटनिकल गार्डन के लिए रात 12 बजकर 25 मिनट और कृष्णा पार्क एक्सटेंशन के लिए रात 12 बजकर 45 मिनट पर।
  • ग्रे लाइन: द्वारका के लिए देर रात 1 बजकर 15 मिनट और ढांसा बस स्टैंड के लिए देर रात 1 बजकर 30 मिनट पर।
  • एयरपोर्ट लाइन: नई दिल्ली के लिए रात 12 बजकर 30 मिनट और यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 के लिए देर रात 1:00 बजे।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जंग
कल का मुकाबला अंक तालिका की जंग के लिहाज से बेहद अहम होने वाला है। दिल्ली अपने होम ग्राउंड पर कोलकाता की चुनौती का सामना करेगी। टूर्नामेंट का 51वां मैच निर्धारित समयानुसार शाम 07:30 PM बजे से शुरू होगा।

दिल्ली कैपिटल्स (DC): अक्षत पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली की टीम 10 में से 6 मैच हार चुकी है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दिल्ली को अपने बाकी बचे सभी मैच जीतने होंगे। उनका पिछला प्रदर्शन मिला-जुला रहा है और नेट रन रेट काफी खराब (-0.949) है, जो आगे चलकर मुश्किल खड़ी कर सकता है।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): कोलकाता ने दिल्ली से एक मैच कम खेला है, लेकिन वे केवल 3 जीत के साथ 7 अंकों पर हैं (एक मैच बेनतीजा/टाई रहा है)। केकेआर के लिए अच्छी बात यह है कि वे पिछले मैच में हैदराबाद को हराकर आ रहे हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। कल का मैच जीतकर केकेआर दिल्ली को पछाड़कर 7वें स्थान पर आ सकती है।

Delhi में भीषण गर्मी के बीच बड़ी राहत, CM रेखा गुप्ता ने 13 मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स को दिखाई हरी झंडी
Delhi में भीषण गर्मी के बीच बड़ी राहत, CM रेखा गुप्ता ने 13 मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स को दिखाई हरी झंडी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+