मैंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 'बेवकूफ' नहीं कहा- रेक्स टिलरसन
वॉशिंगटन। यूएस स्टेट सेक्रेटरी रेक्स टिलरसन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए 'बेवकूफ' शब्द का प्रयोग किया था, इसको लेकर उन्होंने इनकार कर दिया है। अमेरिका के NBC न्यूज के अनुसार, व्हाइट हाउस की नेशनल सिक्योरिटी मीटिंग के दौरान टिलरसन ने ट्रंप को बेवकूफ कहा था। इस खबर के बाद टिलरसन ने मीडिया से बात करते हुए इस खबर को बकवास करार दिया है।

टिलरसन ने अपने इस्तीफे की बात को पूरी तरह से फेक न्यूज बताया है। टिलरसन ने कहा, 'छोड़ने को लेकर मेरे दिमाग में कभी ख्याल नहीं आया। राष्ट्रपति ने मुझे चुना है और मैं यहां तब तक रहूंगा जब तक राष्ट्रपति को लगेगा कि मैं उनके लिए उपयोगी हूं। टिलरसन से जब मीडिया ने पुछा कि क्या आपने ट्रंप को बेवकूफ कहा था? तब टिलरसन ने इस सवाल का अपने इस्तीफे की खबर से जोड़ते हुए इनकार कर दिया ।
वहीं, दूसरी और CNN न्यूज ने भी इस खबर को चलाते हुए कहा कि मीटिंग में टिलरसन ने ट्रंप को बेवकूफ कहा था और राष्ट्रपति को इस बात की जानकारी भी है।
NBC न्यूज की खबर के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने इस विवाद पर टिलरसन का समर्थन किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि उन्हें टिलरसन पर पूरा भरोसा है। उन्होंने आरोप लगाया, 'वह खबर बनाई गई थी। उन्होंने इसे गढ़ा था'। साथ ही ट्रंप ने एक ट्वीट में एनबीसी न्यूज से माफी मांगने को भी कहा है।
आपको बता दें कि हाल ही में ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया मुद्दे पर यूएस स्टेट सेक्रेटरी रेक्स टिलरसन को कहा था कि आप फालतू में समय खराब कर रहे हैं। हमें वही करना होगा, जो हमें करना है।












Click it and Unblock the Notifications