'ये मोदी की गारंटी...', ईरान के कब्जे वाली कार्गो शिप से भारतीय क्रू मेंबर की वापसी पर बोले जयशंकर
एक कार्गो शिप को ईरान ने 13 अप्रैल को जब्त कर लिया था। ये एक्शन होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की एक स्पेशल फोर्स ने लिया था। कार्रवाई को लेकर ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि समुद्री कानूनों का उल्लंघन करने पर मालवाहक जहाज को जब्त किया गया है। इस शिप के चालक दल में 17 भारतीय भी शामिल थे। जिनमें से एक मात्र महिला सदस्य की भारत वापसी हुई है।
ईरान के कब्जे वाले कार्गो शिप के चालक दल में शामिल जिस महिला भारत वापसी हुई है उसका नाम एन टेसा जोसेफ है, जिसे तेहरान में भारतीय दूतावास और ईरानी सरकार के संयुक्त प्रयासों को जरिए मुक्त कराया गया है। टेसा जोसेफ को जिस प्लेन से भेजा गया उसने गुरुवार दोपहर कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी। कोच्चि एयरपोर्ट पर पहुंचने पर टेसा का स्वागत किया गया।

बता दें कि ईरान ने जिस शिप पर कब्जा किया था, उसपर कुल 25 क्रू मेंबर सवार थे, जिसमें भारतीय समेत कुछ अन्य देशों के क्रू सदस्य शामिल थे। ईरान ने शिप को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने के दौरान कब्जा लिया था, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चार दिन पहले इस मामले पर ईरान के विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाहियन से बात की थी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि भारतीय दूतावास ने "ईरानी अधिकारियों के समर्थन" से जोसेफ की भारत वापसी की सुविधा प्रदान की। उन्होंने कहा कि दूतावास शेष 16 भारतीय चालक दल के सदस्यों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए ईरानी पक्ष के संपर्क में है। जयसवाल ने क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी द्वारा कोचीन हवाई अड्डे पर जोसेफ का स्वागत करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि तेहरान में भारतीय दूतावास मामले से अवगत है और शेष 16 भारतीय चालक दल के सदस्यों के संपर्क में है। वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 14 अप्रैल को फोन पर बातचीत के दौरान अपने ईरानी समकक्ष होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन के साथ भारतीय नाविकों की रिहाई का मुद्दा उठाया थी। जयशंकर ने चालक दल के सदस्यों की स्थिति के बारे में चिंता व्यक्त की और ईरान से सहायता का अनुरोध किया।
महिला क्रू मेंबर की वापसी पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "ग्रेट वर्क...भारत की ईरान_में मोदी की गारंटी काम कर रही है। खुशी है कि सुश्री एन टेसा जोसेफ घर पहुंच गई हैं।"












Click it and Unblock the Notifications