लीवर कैंसर का पता लगाने वाले प्रोटीन की हुई खोज, अब पहले ही हो सकेगा मरीजों का सही इलाज
शोधकर्ताओं ने एक ऐसे प्रोटीन की खोज की है जिससे लीवर में अनियंत्रित कैंसर सेल्क को बढ़ने से रोका जा सकता है। एलएचपीपी नाम का ये प्रोटीन लीवर कैंसर की पहचान और उसका निदान करने में बायोमार्कर का काम करेगा।

बर्न। शोधकर्ताओं ने एक ऐसे प्रोटीन की खोज की है जिससे लीवर में अनियंत्रित कैंसर सेल्क को बढ़ने से रोका जा सकता है। एलएचपीपी नाम का ये प्रोटीन लीवर कैंसर की पहचान और उसका निदान करने में बायोमार्कर का काम करेगा। नेचर जर्नल में छपी इस शोध का नेतृत्व स्विट्जरलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ बेसल के माइकल एन. हॉल ने किया है।

एलएचपीपी की कमी ट्यूमर को बढ़ाती है
लीवर कैंसर को रोकने के लिए शोधकर्ताओं को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शोधकर्ताओं ने ऐसे प्रोटीन की खोज की है जिससे कैंसर की अनियंत्रित सेल्स को बढ़ने से रोक सकती है। स्विट्जरलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ बेसल के माइकल एन. हॉल के नेतृत्व में हुई शोध में पाया गया है प्रोटीन एलएचपीपी की कमी ट्यूमर को बढ़ाती है और मरीज के बचने की संभावना को कम कर देती है।

कैंसर-विरोधी प्रोटीन एलएचपीपी से मिलेगा सही इलाज
शोधकर्ताओं का कहना है कि लीवर कैंसर तेजी से बढ़ रहा है। लीवर कैंसर, जिसे Hepatocellular Carcinoma भी कहते हैं, उसका इलाज काफी लेट स्टेज पर होता है। इतनी लेट स्टेज पर लीवर काफी डैमेज हो चुका होता है और उसका इलाज ज्यादा असर नहीं देता। शोधकर्ताओं का मानना है कि कैंसर-विरोधी प्रोटीन एलएचपीपी की बायोमार्कर के तौर पर पहचान कर डॉक्टर बेहतर ट्रीटमेंट दे पाएंगे।

'एलएचपीपी हेल्दी टिशू में मौजूद है'
शोधकर्ताओं ने एक माउस मॉडल के जरिये इसका पता लगाया। उन्होंने स्वस्थ और ट्यूमर टिशू में 4,000 से अधिक प्रोटीन का विश्लेषण किया। एक एंजाइम जो शीर्ष पसंद के रूप में उभरा, वो था हिस्टीडाइन फॉस्फेट एलएचपीपी। यूनिवर्सिटी ऑफ बेसल के श्रवनाथ हिंदूपुर ने कहा, 'ये काफी दिलचस्प है कि एलएचपीपी हेल्दी टिशू में मौजूद है और ट्यूमर टिशू में ये बिल्कुल भी नहीं है। माउस मॉडल की ही तरह हमने लीवर कैंसर वाले रोगियों के ट्यूमर में एलएचपीपी स्तर में लगातार कमी देखी है।'
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications